Move to Jagran APP

Republic Day Parade 2023: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में दिखेगी देवघर के वैद्यनाथ धाम परिसर की झांकी

Jharkhand News गणतंत्र दिवस- 2023 के अवसर पर दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड सहित 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन हुआ है। केंद्र सरकार ने इसके लिए सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से झांकियों का प्रारूप मांगा था।

By Jagran NewsEdited By: Prateek JainPublished: Tue, 10 Jan 2023 10:50 PM (IST)Updated: Tue, 10 Jan 2023 10:50 PM (IST)
गणतंत्र दिवस- 2023 के अवसर पर दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड की झांकी का चयन हुआ है।

रांची, राज्य ब्यूरो: गणतंत्र दिवस- 2023 के अवसर पर दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड सहित 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन हुआ है। केंद्र सरकार ने इसके लिए सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से झांकियों का प्रारूप मांगा था।

विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी का दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदर्शन के लिए चयन हुआ है। झारखंड की झांकी के प्रारूप को चयन प्रक्रिया में पदाधिकारियों द्वारा सराहा गया है। नई दिल्ली में 19 जनवरी 2023 तक सभी चयनित राज्यों की झांकी को तैयार कराना है एवं पूरे परिधान के साथ 23 जनवरी 2023 को इनका रिहर्सल भी कराया जाना है। 

झांकी का चयन गर्व की बात

नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर निकलने वाली झांकियों में झारखंड की झांकी का चयन होना राज्य के लिए गर्व की बात है। यहां के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस दिशा में काफी मेहनत से कार्य किया है। सरकार द्वारा देवघर स्थित बाबा धाम परिसर के प्रारूप को काफी बेहतर ढंग से दिखाया गया, साथ ही देवघर में हो रहे विकास कार्यों को भी इसमें दर्शाया गया है।

वहीं, यहां की प्राचीन कला एवं धरती आबा बिरसा मुंडा के बारे में भी जानकारी दी गई, जिसके फलस्वरूप चयन हुआ। झांकी के आगे भगवान बिरसा मुंडा को दर्शाया गया है। साइड पैनल पर झारखंड की आदिवासी कला सोहराई पेंटिंग दर्शाई जाएगी। झांकी के साथ पाईका नृत्य कर कलाकार कर्तव्य पथ (राजपथ) की शोभा बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें- Palamu: नक्सली एरिया कमांडर बच्चन चार सहयोगियों के साथ गिरफ्तार, कोरोना जांच के दौरान चकमा देकर हुआ था फरार


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.