Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lalu Yadav: सभी 81 सीटों पर दांव? लालू यादव ने कर दिया 'खेला', I.N.D.I.A को हो सकती है टेंशन

राजद ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में कैलाश यादव प्रभारी और फैजुल हक रसीद सह प्रभारी दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल में आबिद अली प्रभारी और रामकुमार यादव सह प्रभारी कोल्हान प्रमंडल में विक्रम प्रसाद यादव प्रभारी और ममता भुइयां सह प्रभारी संथाल परगना में पूर्व मंत्री सुरेश पासवान को प्रभारी एवं पलामू प्रमंडल में गिरधारी गोप प्रभारी और सुखदेव विद्रोही सह प्रभारी बनाए गए हैं।

By Pradeep singh Edited By: Rajat Mourya Updated: Thu, 12 Sep 2024 04:03 PM (IST)
Hero Image
लालू यादव ने झारखंड में कर दिया बड़ा 'खेल' (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने पंचायत स्तर पर पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रदान के लिए झारखंड के पांचों प्रमंडल में संगठन प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किया हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में संगठन को धारदार बनाने का लक्ष्य रखा गया है। तेजी से प्रदेश एवं जिला स्तर के नेता कार्य कर रहे हैं। घोषित पदाधिकारियों में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में कैलाश यादव प्रभारी और फैजुल हक रसीद सह प्रभारी, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल में आबिद अली प्रभारी और

रामकुमार यादव सह प्रभारी, कोल्हान प्रमंडल में विक्रम प्रसाद यादव प्रभारी और ममता भुइयां सह प्रभारी, संथाल परगना में पूर्व मंत्री सुरेश पासवान को प्रभारी एवं पलामू प्रमंडल में गिरधारी गोप प्रभारी और सुखदेव विद्रोही सह प्रभारी बनाए गए हैं।

प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार सभी प्रमंडल प्रभारी अविलंब जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष के साथ समन्यव बनाकर विधानसभावर बूथ कमेटी बनाने एवं कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू करेंगे।

हेमंत को जनता का अपार समर्थन, फेल होगा भाजपा का षड्यंत्र - झामुमो

सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बुधवार को एक बार फिर भाजपा को निशाने पर लिया। केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा की तरफ से लगातार सरकार गिराने और दल को तोड़ने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। इसके लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, लेकिन कुछ तो बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी।

उन्होंने कहा, हेमंत सोरेन को जनता का आशीर्वाद और अपार समर्थन है। इसी वजह से उनके नेतृत्व में चल रही सरकार ने भाजपा के तमाम षड्यंत्रों के बावजूद राज्य को विकास की दिशा में ना सिर्फ आगे बढ़ाया, बल्कि आत्मनिर्भर भी बना दिया है। अगले पांच वर्षों में राज्य के जरूरतमंद लोगों को किसी महाजन से पैसे उधार लेने की नौबत नहीं पड़ने दी जाएगी।

भाजपा द्वारा विधायकों के संपर्क में होने के दावे पर उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही नेता बनाते हैं। जब भी टूट जैसी परिस्थितियां पैदा हुई, झामुमो और मजबूत हुआ। भाजपा अपने नापाक इरादे को पूरा करने में कभी सफल नहीं होगी। भाजपा के तमाम आयातित नेता के साथ केंद्रीय कैबिनेट की पूरी ताकत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पीछे पड़ी है। भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे से जनता अच्छी तरह वाकिफ हो चुकी है। इनका भ्रमजाल झारखंड में चलने वाला नहीं है। भाजपा राज्य का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना चाहती है। सरकार ने इसे जब महसूस किया तो चुनाव आयोग को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने की मांग की गई।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर