Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'RSS की वजह से ही CM हेमंत सोरेन...', BJP के कद्दावर नेता का चौंकाने वाला दावा; सियासी हलचल तेज

भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आरएसएस की वजह से ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित आदिवासी समाज के लोग अपने मूल धर्म में बने हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के आरएसएस को चूहे की तरह बताने वाले बयान को उनकी मानसिकता बताया। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी मुख्यमंत्री के बयान पर आपत्ति जताई है।

By Dibyanshu Kumar Edited By: Rajat Mourya Updated: Thu, 26 Sep 2024 07:42 PM (IST)
Hero Image
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर BJP नेताओं का निशाना। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि आरएसएस की सौ वर्षों की तपस्या का परिणाम है कि मुख्यमंत्री सहित आदिवासी समाज के लोग अपने मूल धर्म में बने हुए हैं। संघ नहीं होता तो सभी लोग अपने मूल धर्म को खो चुके होते।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उस बयान को गैर जरूरी बताया, जिसमें उन्होंने आरएसएस को चूहे की तरह बताया था।

'मुख्यमंत्री का बयान उनकी मानसिकता दर्शाता है'

अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड के आदिवासी क्षेत्रों में आरएसएस के स्वयंसेवक दिनरात सेवा में लगे रहते हैं। देश में जब कहीं विपदा आती है तो संघ के कार्यकर्ता वहां सेवा के लिए पहुंच जाते हैं। उसके बाद भी मुख्यमंत्री का इस तरह का बयान उनकी मानसिकता दर्शाता है।

उन्होंने दावा किया कि वोट बैंक और तुष्टीकरण के लिए मुख्यमंत्री इस तरह के अनापशनाप बयान दे रहे हैं।

'इस तरह बोलना अशोभनीय है'

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर गहरी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि संघ को बिना जाने उसके बारे में इस तरह बोलना अशोभनीय है। इसके लिए सनातन धर्म के लोग कभी उन्हें माफ नहीं करेंगे। उन्हें सच्चाई से अवगत होना चाहिए। संघ राष्ट्रभक्त संगठन है।

ये भी पढ़ें- BJP के साथ हो गया 'खेला', 20 साल साथ रहे कद्दावर नेता ने छोड़ा साथ; कांग्रेस का पकड़ा 'हाथ'

ये भी पढ़ें- झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हेडमास्टर पद पर प्रोन्नति में सीधी भर्ती वाले शिक्षकों को मिलेगी वरीयता

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें