Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Assembly Elections: सीनियर कांग्रेसी एक बार फिर मैदान में उतरने को बेचैन, लिस्ट में इन दिग्गजों के भी नाम

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्क्रीनिंग कमेटी के सामने पेश हुए। कुछ अपवादों के साथ कई सीनियर नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की जिनमें पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे केएन त्रिपाठी और मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव शामिल हैं। हालांकि कुछ नेता बीमारी के कारण चुनावी परिदृश्य से दूर हैं जैसे धनबाद के पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक और उनके पुत्र।

By Ashish Jha Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sun, 15 Sep 2024 08:54 PM (IST)
Hero Image
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता।

राज्य ब्यूरो, रांची। विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में एक बार फिर सीनियर कांग्रेस नेता तैयारियों में जुटे हैं। यही कारण है कि सभी स्क्रीनिंग कमेटी के सामने पेश भी हुए हैं।

इस मामले में कुछ अपवाद भी हैं। एक-दो सीनियर नेता बीमारी की वजह से चुनावी परिदृश्य से दूरी बरत रहे हैं। अभी तक दावेदारी करनेवाले सीनियर नेताओं में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे ऊर्फ ददई दुबे, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, मंत्री डा. रामेश्वर उरांव आदि शामिल हैं।

कुछ सीनियर कांग्रेस नेता बीमारी की वजह से दावेदारी नहीं कर पा रहे हैं। इनमें सबसे पहला नाम धनबाद के पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक का है। उनके पुत्र भी इसी वजह से दावेदारी नहीं कर रहे हैं।

आलमगीर का क्या होगा?

अभी तक जेल गए मंत्री आलमगीर आलम को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। माना जा रहा है कि वे चुनाव में दावेदारी नहीं करेंगे। उनके पुत्र तनवीर आलम को दावेदार माना जा रहा है।

धनबाद सीट सबसे रोचक

सबसे रोचक स्थिति धनबाद विधानसभा सीट की है। धनबाद सीट से दावेदारी करते आ रहे पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक और उनके पुत्र दोनों बीमारी से ग्रसित होकर मुम्बई में इलाजरत हैं।

यहां निश्चित तौर पर किसी नए चेहरे को मौका मिलेगा। इसके लिए भी कई नए-पुराने नेता प्रयास कर रहे हैं। दूसरी ओर, कई क्षेत्रों में स्क्रीनिंग कमेटी के सामने तमाम पुराने-नए चेहरों ने दावेदारी की है।

माना जा रहा है कि कांग्रेस ने कहीं भी उम्र की बंदिश को नहीं रखा है। पुराने चेहरों को भी चुनाव में मौका मिलेगा।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर