Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Happy Birthday Shibu Soren: शिबू सोरेन के जन्मदिन पर कटा 80 पाउंड का केक, हेमंत सोरेन सहति परिवार के कई सदस्य रहे मौजूद

Shibu Soren Birthday झारखंड आंदोलन के मुखिया और झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन आज अपना 80वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता नेता और कई अधिकारियों के बीच उत्‍सव का माहौल है। सोशल मीडिया पर तमाम दिग्‍गज उन्‍हें जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं और साथ ही उनके लिए लंबी उम्र और अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना कर रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Arijita Sen Updated: Thu, 11 Jan 2024 11:26 AM (IST)
Hero Image
दिशोम गुरु शिबू सोरेन आज 80वां जन्‍मदिन मना रहे है।

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री, झारखंड आंदोलन के मुखिया व दिशोम गुरु शिबू सोरेन आज 80 साल के हो गए। उनका जन्‍म आज ही के दिन 1944 को हजारीबाग में हुआ था। वह झारखंड की राजनीति और सत्तारुढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में एक बेहद अहम स्‍थान रखते हैं। आज उनके जन्‍मदिन के अवसर पर राज्‍य में उत्‍सव का माहौल है। सोशल मीडिया पर तमाम गणमान्‍य उन्‍हें जन्‍मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर 80 पाउंड का केक काटा गया।

जन्मदिन पर कटा 80 पाउंड का केक

शिबू सोरेन का 80वां जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार कर गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी खासे उत्साहित नजर आए। वे सपरिवार पिता के सरकारी आवास पहुंचे और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने जन्मदिन की बधाईयां दीं और उनके बेहतर स्वास्थ्य की भी कामना की। हेमंत सोरेन ने कहा कि आपका जज्बा, आपका संघर्ष, आपका मार्गदर्शन देश और राज्य के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणादायी है।

झारखंड और झारखंडवासी आगे बढ़े, कोई गरीब और शोषित हक-अधिकार से वंचित न रहे, आपके इसी संकल्प को साकार करने का काम उनकी झारखंडी सरकार कर रही है। इस मौके पर दुमका के विधायक बसंत सोरेन, जामा की विधायक सीता सोरेन समेत पूरा परिवार उपस्थित था।

आवास परिसर में झामुमो कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा लगा था। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार के कई मंत्री भी इस दौरान मौजूद थे। अपने नेता का 80वां जन्मदिन मनाने के लिए खास तौर पर 80 पाउंड का केक लाए थे। हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मिलकर केक काटा तो उत्साह में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी।

सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता

राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन ने इस खास मौके पर शिबू सोरेन के उत्तम स्‍वास्‍थ्‍य और उनकी दीर्घायु की कामना की है। 

राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने भी शिबू सोरेन को उनके जन्‍मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ईश्‍वर से उन्‍हें स्‍वस्‍थ रखने की कामना की है। 

झारखंड की महिला और बाल विकास मंत्री जोबा मांझी ने उन्‍हें जन्‍मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य और लंबी आयु की ईश्‍वर से प्रार्थना की।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्‍मदिन पर उनके साथ वाली अपनी एक तस्‍वीर को सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करते हुए उन्‍हें जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके लिए उत्तम सेहत की दुआएं मांगी। 

जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने उन्‍हें अभिभावक बताते हुए जन्‍मदिन की बधाई दी है। 

राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथलेश ठाकुर ने शिबू सोरेन को अभिभावक तुल्य बताते हुए जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: सुनहरा मौका! सीटेट और पड़ोसी राज्यों से टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी झारखंड में बन सकेंगे असिस्‍टेंट टीचर, जानें कब से होगी परीक्षा

यह भी पढ़ें: जल्‍लाद आशिक! पीट-पीटकर प्रेमिका को किया बेहोश, फिर ट्रेन की पटरी पर बॉडी रख कटने का करता रहा इंतजार; फिर जो हुआ...