Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shivraj Singh Chouhan: शिवराज सिंह चौहान ने उत्पाद सिपाही भर्ती में मौतों को हत्या बताया, बोले- मौसम तो देख लेते

Jharkhand Politics झारखंड में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला। चौहान ने उत्पाद सिपाही भर्ती के दौरान हुई मौतों के लिए प्रदेश की सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने सीएम सोरेन पर विधानसभा चुनाव नजदीक आने को लेकर घोषणाएं करने का भी आरोप लगाया।

By Dibyanshu Kumar Edited By: Yogesh Sahu Updated: Mon, 09 Sep 2024 05:32 PM (IST)
Hero Image
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, विधानसभा चुनाव नजदीक देख मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे खोखली घोषणाएं

राज्य ब्यूरो, रांची। केंद्रीय कृषि मंत्री व झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने उत्पाद सिपाही भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों की मौत को लेकर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सवालों के घेरे में खड़ा किया है।

उन्होंने कहा है कि उत्पाद सिपाही भर्ती के दौरान 16 नौजवानों की जान चली गई। यह हादसा नहीं, हत्या है। ये ऐसा अपराध है, जिसके लिए जनता माफ नहीं कर सकती।

झामुमो ने सैकड़ों वादे पूरे नहीं किए : चौहान

चौहान ने रविवार को झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान झामुमो ने सैकड़ों वादा किया जो पूरे नहीं हुए। पांच साल तक कोई नौकरी नहीं दी। जबकि राज्य में पेपर लीक जैसी लगातार घटनाएं होती रही।

अब वोट लेने के लिए चुनाव से पहले उत्पाद सिपाही की भर्ती कर रहे हैं। लेकिन ये भी नहीं देखा कि किस मौसम में भर्ती कर रहे हैं। उन्हें पता था कि भर्तियां पूरी नहीं हो पाएगी।

ये भर्ती ऐसे मौसम में हो रही हैं, जो जानलेवा साबित हुई। परीक्षा केंद्र पर न पीने का पानी है न छांव का इंतजाम। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार की नाकामियों को राज्य की जनता तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा करेगी।

इसके जरिए राज्य के लोगों को सरकार की नाकामी से अवगत कराएगी। विधानसभा चुनाव अब नजदीक है। झामुमो गठबंधन की सरकार ने पांच साल में कुछ नहीं किया। अब चुनाव नजदीक आते देख खोखली घोषणाएं करते चली जा रही हैं।

चौहान ने कहा कि झारखंड की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। भारतीय जनता पार्टी भी उनके झूठे और खोखले वादे, सरकारी भ्रष्टाचार और बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था की स्थिति, महिलाओं का अपमान, अवैध घुसपैठ, बदल रही डेमोग्राफी इन सब मुद्दों को लेकर यात्रा के रूप में जनता के बीच में जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 तारीख को राज्य के दौरे आ रहे हैं। वे वंदे भारत ट्रेन की सौगात के साथ-साथ एक लाख 13 हजार 195 गरीबों को प्रधानमंत्री आवास के लिए पहली किस्त भी उनके खाते में डालेंगे। प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक उपस्थित थे।

आज उत्पाद सिपाही भर्ती में मृत अभ्यर्थियों के परिजन से मिलेंगे हिमंत

असम के मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा सोमवार को रांची आएंगे। हिमंत बिस्वा सरमा भाजपा प्रदेश कार्यालय से ओरमांझी जाएंगे।

वे उत्पाद सिपाही दौड़ में मृत युवा अजय कुमार मुंडा के आवास पर स्वजन से मुलाकात करेंगे। इसके बाद नामकुम में स्व. विकास लिंडा के स्वजनों से मिलेंगे। वे भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू के आवास पर भी जाएंगे।

यह भी पढ़ें

Kalpana Soren: ...और मंच पर रो पड़ीं कल्पना सोरेन, बोलीं- हेमंत को जेल भेजने का बदला विधानसभा चुनाव में लेना

Jharkhand Election: झामुमो में डैमेज कंट्रोल की कवायद, हेमंत 'अभेद्य गढ़' की मजबूत किलेबंदी के लिए मैदान में उतरे

Jharkhand Seat Sharing: अचानक दिल्ली से रांची पहुंचे झारखंड कांग्रेस प्रभारी, सीट शेयरिंग को लेकर दिया बड़ा अपडेट

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर