Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand News: गिरिडीह में सर जेसी बोस यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना, राज्यपाल से मिली स्वीकृति

Sir JC Bose University झारखंड के गिरिडीह में सर जेसी बोस विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। इसे लेकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने अपनी स्वीकृति दे दी है। राज्यपाल ने संशोधन विधेयक 2024 में अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। दरअसल महान वैज्ञानिक सर जेसी बोस का गिरिडीह से लगाव रहने की वजह से उनके नाम पर विश्विद्यालय का नाम रखने का फैसला किया गया है।

By Neeraj Ambastha Edited By: Shashank Shekhar Updated: Fri, 26 Jul 2024 09:36 PM (IST)
Hero Image
सर जेसी बोस यूनिवर्सिटी की स्थापना को लेकर राज्यपाल से स्वीकृति। फाइल फोटो

राज्य ब्यूराे, रांची। गिरिडीह में सर जेसी बोस विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने इससे संबंधित झारखंड राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2024 में अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। महान वैज्ञानिक सर जेसी बोस का गिरिडीह से लगाव रहा था, इसलिए राज्य सरकार ने उनके नाम से विश्वविद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया।

 गिरिडीह में होगा। गिरिडीह तथा कोडरमा के सभी कालेज इसके अधिकार क्षेत्र में आएंगे। इनमें गिरिडीह के पांच अंगीभूत, 10 संबद्ध, सात शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज तथा कोडरमा के दो अंगीभूत तथा नौ संबद्ध कालेज सम्मिलित हैं।

अभी तक ये सभी कालेज विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के अधिकार क्षेत्र में आते थे। गिरिडीह तथा कोडरमा जिला के लिए अलग विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने के पीछे तर्क दिया गया कि इन दोनों जिलों का उच्च शिक्षा में ग्रास इनरालमेंट रेशियाे क्रमश: 11.71 तथा 11.26 है, जो राष्ट्रीय एवं राज्य औसत से काफी कम है।

ये भी पढ़ें- 

गृहमंत्री अमित शाह से मिले झारखंड के दिग्गज क्रिकेटर, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

Kargil Vijay Diwas: 'पल-पल दिख रहा था मौत का मंजर', पढ़िए देश के जाबांज वीर सैनिकों की दास्तान