Move to Jagran APP

Jharkhand News: पर्यटन व ऊर्जा निगम के 100 करोड़ की हेराफेरी में सामने आएगा सच! 6 को हिरासत में ले पूछताछ में जुटी SIT

झारखंड पर्यटन विकास निगम झारखंड विद्युत वितरण निगम और झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम में हुए 100 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच में एसआईटी ने छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनमें से दो संदिग्ध ओडिशा से हैं और चार झारखंड के विभिन्न इलाकों से। एसआईटी ने अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। विभाग के कुछ और पदाधिकारियों-कर्मियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

By Dilip Kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Fri, 18 Oct 2024 10:04 PM (IST)
Hero Image
पर्यटन व ऊर्जा निगम के 100 करोड़ की हेराफेरी में छह हिरासत में, चल रही है पूछताछ। (सांकेतिक फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (जेटीडीसी), झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड व झारखंड ऊर्जा उत्पाद निगम लिमिटेड के खाते से करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी मामले में एसआइटी ने छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

इनमें दो संदिग्ध ओडिशा से हिरासत गए हैं, जिन्हें लेकर एटीएस की टीम रांची रवाना हो चुकी है। वहीं, चार संदिग्ध झारखंड के विभिन्न इलाकों से उठाए गए हैं। सभी छह संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

सीआइडी थाने में दर्ज प्राथमिकी की जांच के क्रम में एटीएस के एसपी ऋषभ झा के नेतृत्व वाली एसआइटी ने अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

एसआइटी ने इन्हें भेजा था जेल

एसआइटी ने जिन्हें जेल भेजा था, उनमें जेटीडीसी के तत्कालीन लेखापाल सह कैशियर गिरजा प्रसाद सिंह, केनरा बैंक हटिया के तत्कालीन शाखा प्रबंधक अमरजीत कुमार, साजिशकर्ता बोकारो के रूद्र सिंह उर्फ समीर कुमार तथा रांची के डिबडिह निवासी लोकेश्वर साह उर्फ लोकेश शामिल हैं।

आरोपितों पर क्या हैं आरोप

आरोपितों पर झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के खाते से 10 करोड़ 40 लाख रुपये, झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के खाते से 65 करोड़ 50 लाख रुपये व झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड के खाते से 40.50 करोड़ रुपये की निकासी का आरोप है। साइबर थाने के सहयोग से एसआइटी ने अब तक करीब 47 करोड़ रुपये फ्रीज करवा दी है।

पूर्व में एसआइटी ने गिरफ्तार आरोपित रांची के डिबडिह निवासी लोकेश्वर साह के ठिकाने से 85 लाख रुपये नकद व 15 लाख रुपये के सोने के जेवरात को जब्त किया था। जांच का दायरा बढ़ने के साथ ही विभाग के कुछ और पदाधिकारियों-कर्मियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में भाजपा को बड़ा झटका! झामुमो में शामिल हुए NDA के 2 दिग्गज विधायक; हेमंत सोरेन ने कहा- सभी सीटों पर हराएंगे

'ये दहाई अंक भी पार नहीं कर पाएंगे', झामुमो ने NDA को दिया खुला चैलेंज; AJSU-JDU पर कसा तीखा तंज

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।