Move to Jagran APP

Sita Soren: बेटी को BJP से टिकट नहीं मिलने पर क्या बोलीं सीता सोरेन? जामताड़ा विधानसभा को लेकर भी दिया रिएक्शन

झारखंड की जामताड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने कहा है कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें सम्मान दिया है। उन्होंने रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जामा विधानसभा उनके परिवार की पारंपरिक सीट रही है लेकिन पार्टी ने इस बार उन्हें जामताड़ा से लड़ने को कहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया।

By Dibyanshu Kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Mon, 21 Oct 2024 11:38 AM (IST)
Hero Image
जामताड़ा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज है। जामताड़ा से भाजपा ने सीता सोरेन को प्रत्याशी बनाया है। इस बीच, सीता सोरेन ने कहा है कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें सम्मान दिया है।

रविवार को रांची में एक प्रेस कान्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि हालांकि जामा विधानसभा उनके परिवार की पारंपरिक सीट रही है। उनके ससुर शिबू सोरेन, पति स्व. दुर्गा सोरेन वहां से विधायक रहे हैं।

वो स्वयं तीन बार जामा से विधायक रही हैं। लेकिन पार्टी ने इसबार उन्हें जामताड़ा से लड़ने को कहा है। राज्य की कोई सीट उनके लिए नई नहीं है। उनके पति स्व. दुर्गा सोरेन की छवि पूरे राज्य के लिए काम करने वाले नेता की रही है। ऐसे में जामताड़ा में चुनाव जीतने में उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।

उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया है। अपनी बेटी जयश्री सोरेन को टिकट नहीं मिलने पर सीता सोरेन ने कहा कि पार्टी का निर्णय महत्वपूर्ण है। इसपर वो कोई टिप्पणी नहीं करेंगी।

दूसरे चरण की 38 सीटों पर कल से शुरू होगा नामांकन

विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण की 38 सीटों पर होनेवाले चुनाव की अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी होगी। इसी के साथ इन सीटों पर नामांकन शुरू हो जाएगा।

इन सीटों पर नामांकन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर निर्धारित है, जबकि 30 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इन सीटों पर एक नवंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। यहां 20 नवंबर को मतदान होना है।

ये हैं दूसरे चरण की सीटें

दूसरे चरण की सीटों में राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली तथा खिजरी सम्मिलित हैं।

इधर, पहले चरण की 43 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया जारी है। हालांकि रविवार को अवकाश होने के कारण कोई नामांकन नहीं हुआ। इन सीटों पर सोमवार से नामांकन में तेजी आने की संभावना है।

इन सीटों पर 25 अक्टूबर तक नामांकन होना है। यहां 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 30 अक्टूबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। पहले चरण की इन सीटों पर 13 नवंबर को वोट पड़ेंगे। दोनों चरणों की सीटों पर पड़नेवाले वोटों की गणना 23 नवंबर को होगी। 

यह भी पढ़ें-

Jharkhand Politics: झारखंड में टिकट देकर BJP ने प्रत्याशियों को दे दिया नया निर्देश, जनता के बीच रखनी होगी 3 बात

JMM को राजद ने बिहार में दिखाया था ठेंगा, सीटों के लिए पूछा तक नहीं गया; सामने आई तल्खी की एक और वजह!

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।