Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ranchi Smart City: रांची स्मार्ट सिटी को स्मार्ट सिटी लीडरशिप अवार्ड से किया गया सम्मानित, इस आधार पर मिला ये सम्मान

Smart City Ranchi केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा गुजरात के सूरत में 18 से 20 अप्रैल तक आयोजित स्मार्ट सिटी स्मार्ट अर्बनाइजेशन कांक्लेव में रांची स्मार्ट सिटी को स्मार्ट सिटी लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है। किस आधार पर ये अवार्ड मिला है जानिए...

By Sanjay KumarEdited By: Updated: Tue, 19 Apr 2022 12:25 PM (IST)
Hero Image
Smart City Ranchi: रांची स्मार्ट सिटी को स्मार्ट सिटी लीडरशिप अवार्ड से किया गया सम्मानित

रांची, जासं। Smart City Ranchi भारत सरकार के केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय नें रांची स्मार्ट सिटी को आइएसएसी अवार्ड के तहत स्मार्ट सिटी लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया है। केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा गुजरात के सूरत में 18 से 20 अप्रैल तक आयोजित स्मार्ट सिटी स्मार्ट अर्बनाइजेशन कांक्लेव में रांची को इस सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के पहले भाग में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ-साथ विभागीय सचिव मनोज जोशी सहित अन्य केंद्रीय मंत्री और गुजरात सरकार के कई मंत्री कार्यक्रम में मौजूद थे। रांची स्मार्ट सिटी को यह अवार्ड इसके बेहतर कार्य कुशलता, वित्तीय प्रबंधन एवं उपयोगिता के एवज में मिला है।

झारखंड राज्यों की श्रेणी में दूसरे पायदान पर रांची स्मार्ट सिटी

गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी मिशन की योजनाओं के क्रियान्वयन में वर्तमान में झारखंड राज्यों की श्रेणी में दूसरे पायदान पर है। यही वजह है की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी कई बार रांची स्मार्ट सिटी के कार्यों की प्रशंसा भी की है। साथ ही उन्होंने रांची और झारखंड के लोगों को पूर्व में आश्वस्त भी किया है कि स्मार्ट सिटी रांची जन आकांक्षाओं के अनुरूप विकसित होगी और इसके विकास में जन भागीदारी सुनिश्चित किया जाएगा।

स्मार्ट सिटी कारपोरेशन के सीईओ ने प्राप्त किया सम्मान

रांची स्मार्ट सिटी कारपोरेशन के सीईओ अमित कुमार ने खुद सूरत पहुंच कर यह सम्मान प्राप्त किया। इस मौके पर कारपोरेशन के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदकुलयार, पीआरओ अमित कुमार, प्रबंधक कमल जी शर्मा, रांची नगर निगम के सीडीओ राजेश कुमार भी मौजूद थे। नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड के सचिव विनय कुमार चौबे रांची स्मार्ट सिटी की पूरी टीम को बधाई और शुभकामना दी।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान रांची के लोगों के लिए गर्व की बात है और इस सम्मान के बाद रांची स्मार्ट सिटी की टीम और भी ज्यादा ऊर्जा के साथ काम करेगी। रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार नें भी स्मार्ट सिटी की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामना दी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें