Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मुरी-हटिया सेक्शन में ट्रेन की गति बढ़कर हुई 100 किमी प्रति घंटा

गणतंत्र दिवस के मौके पर आरपीएफ ने हटिया के दुर्गा पूजा मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 28 Jan 2021 09:05 AM (IST)
Hero Image
मुरी-हटिया सेक्शन में ट्रेन की गति बढ़कर हुई 100 किमी प्रति घंटा

जागरण संवाददाता, रांची : गणतंत्र दिवस के मौके पर आरपीएफ ने हटिया के दुर्गा पूजा मैदान में गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया। इस परेड के मुख्य अतिथि डीआरएम नीरज अंबष्ठ रहे। डीआरएम ने राष्ट्रीय ध्वज का झंडोत्तोलन किया और परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर पूर्व में आयोजित क्रास कंट्री रन के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही कोरोना के दौरान अपने क‌र्त्तव्यों का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 25 जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आरपीएफ के अधिकारियों ने वृक्षारोपण भी किया। इस मौके पर बोलते हुए डीआरएम ने कहा कि लॉकडाउन अवधि में रेलवे ने काफी चुनौतीपूर्ण कार्य किया है। रांची रेल मंडल में 66 श्रमिक ट्रेन का आगमन हुआ। 94000 प्रवासी मजदूर अपने घरों को पहुंचाए गए। दिसंबर तक 2.45 मिलियन टन का लदान किया गया। माल गाड़ियों की औसत गति 46.82 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई। हटिया मूरी सेक्शन की गति 95 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की गई। मंडल के सभी 45 स्टेशनों पर निश्शुल्क वाइफाई की सुविधा दी गई। हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर 80 लाख रुपये की लागत से दो नए लिफ्ट लगाए गए। मंडल में 20 अवैध टिकट कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। उसे चार लाख 50 हजार 490 रुपये राशि के रेलवे टिकट जब्त किए गए 12 मानव तस्करों को गिरफ्तार कर उनके चंगुल से 44 बच्चों को छुड़ाया गया। रेलवे बोर्ड से हटिया रनिग रूम को बेस्ट रनिग रूम का अवार्ड मिला। यह रेलवे की उपलब्धि है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर