Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JAC Board Result: कॉमर्स में चार तो आर्ट्स में दो फीसदी तक घटा सफलता दर, बोर्ड अध्यक्ष ने जताई चिंता

JAC Board Result 2023 2022 में आर्ट्स में 97.43 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की थी जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा घटकर 95.97 प्रतिशत पहुंच गया है। वहीं वर्ष 2022 में कॉमर्स में 92.75 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली थी इस वर्ष यह आंकड़ा सिमटकर 88.60 प्रतिशत पहुंच गया है।

By Jagran NewsEdited By: Mohammad SameerUpdated: Wed, 31 May 2023 02:32 AM (IST)
Hero Image
Jac board Result 2023ःः कॉमर्स और आर्ट्स में घटा सफलता दर।

जागरण संवाददाता, रांची: भले ही झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने ससमय रिजल्ट प्रकाशन का दम दिखाया हो लेकिन छात्र-छात्राओं के सफलता दर में अबकी बार पिछले वर्ष की तुलना में 2 और 4 प्रतिशत की कमी आई है।

इस बाबत खुद जैक बोर्ड अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार महतो ने रिजल्ट घोषणा के दौरान स्वीकारा कि वर्ष 2023 में सफलता का दर घटा है। जिसे अगले वर्ष पाटने में टीचर्स का अहम रोल हो सकता है।

इसके लिए उन्होंने आगामी वर्ष होने वाली परीक्षा के सफल आयोजन से लेकर स्कूलों में सही तरीके से पठन-पाठन तक की बात कही। कहा कि जैक बोर्ड का दायित्व ससमय मूल्यांकन के साथ-साथ रिजल्ट प्रकाशन का है।

जहां तक पठन-पाठन की बात है तो इस दिशा में पूरे राज्य के स्कूल प्रधानों को सार्थक पहल करनी होगी।

बता दें कि वर्ष 2022 में आर्ट्स में 97.43 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की थी जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा घटकर 95.97 प्रतिशत पहुंच गया है। वहीं वर्ष 2022 में कॉमर्स में 92.75 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली थी, इस वर्ष यह आंकड़ा सिमटकर 88.60 प्रतिशत पहुंच गया है।

अध्यक्ष ने कहा कि इस आंकड़े को पाटना जरूरी है और इस कार्य में स्कूलों के प्राचार्य के साथ-साथ शिक्षकों की भी जिम्मेदारी है कि वो अपने बच्चों को सही तरीके से शिक्षा दें ताकि सफलता दर को बढ़ाया जा सके।

कॉमर्स का वर्षवार सफलता दर

  • वर्ष 2019: कुल परीक्षार्थी- 34 हजार 686, उत्तीर्ण परीक्षार्थी- 24 हजार 436, प्रतिशत- 70.44
  • वर्ष 2020: कुल परीक्षार्थी- 28 हजार 130, उत्तीर्ण परीक्षार्थी- 21 हजार 765, प्रतिशत- 77.37
  • वर्ष 2021: कुल परीक्षार्थी- 33 हजार 677, उत्तीर्ण परीक्षार्थी- 30 हजार 422, प्रतिशत- 90.33
  • वर्ष 2022: कुल परीक्षार्थी- 23 हजार 722, उत्तीर्ण परीक्षार्थी- 22 हजार 001, प्रतिशत- 92.75
  • वर्ष 2023: कुल परीक्षार्थी- 28 हजार 382, उत्तीर्ण परीक्षार्थी- 25 हजार 147, प्रतिशत- 88.60

आर्ट्स का वर्षवार सफलता दर

  • वर्ष 2019: कुल परीक्षार्थी- 1 लाख 84 हजार 384, उत्तीर्ण परीक्षार्थी- 1 लाख 47 हजार 468, प्रतिशत- 79.97
  • वर्ष 2020: कुल परीक्षार्थी- 1 लाख 27 हजार 532, उत्तीर्ण परीक्षार्थी- 1 लाख 5 हजार 256, प्रतिशत- 82.53
  • वर्ष 2021: कुल परीक्षार्थी- 2 लाख 9 हजार 234, उत्तीर्ण परीक्षार्थी- 1 लाख 89 हजार 801, प्रतिशत- 90.71
  • वर्ष 2022: कुल परीक्षार्थी- 1 लाख 84 हजार 425, उत्तीर्ण परीक्षार्थी- 1 लाख 79 हजार 683, प्रतिशत- 97.43
  • वर्ष 2023: कुल परीक्षार्थी- 2 लाख 25 हजार 946, उत्तीर्ण परीक्षार्थी- 2 लाख 16 हजार 856, प्रतिशत- 95.97

आर्ट्स में सबसे अधिक हजारीबाग तो रांची का रहा दसवां स्थान

आर्ट्स में पासिंग परसेंटेज की बात करें तो सबसे अधिक हजारीबाग जिले के 98.47 प्रतिशत बच्चों ने सफलता प्राप्त की है। सिमडेगा 98.38, खूंटी 98.04, कोडरमा 97.68, लोहरदगा 97.65, चतरा 97.56, रामगढ़ 97.47, गुमला 97.43, सरायकेला खरसावां 97.31, रांची 97.19, लातेहार 97.02, गिरिडीह 96.86, धनबाद 96.82, पश्चिमी सिंहभूम 96.80, पूर्वी सिंहभूम 96.69, बोकारो 96.56, जामताड़ा 95.64, देवघर 95.62, गढ़वा 93.69, दुमका 92.95, पलामू 92.20, साहेबगंज 90.83, गोड्डा 88.56 और सबसे कम पाकुड़ 88.35 प्रतिशत रहा।

कॉमर्स में सबसे आगे जामताड़ा तो रांची का रहा 11वां स्थान

कॉमर्स में पासिंग परसेंटेज की बात करें तो सबसे अधिक जामताड़ा जिले के 97.36 प्रतिशत बच्चों ने सफलता प्राप्त की है। पाकुड़ 96.84, लातेहार 94.26, हजारीबाग 93.72, लोहरदगा 92.66, कोडरमा 91.91, बोकारो 91.07, चतरा 90.78, धनबाद 90.78, रामगढ़ 89.94, रांची 89.42, पलामू 88.92, पूर्वी सिंहभूम 88.84, दुमका 88.57, गढ़वा 88.07, गोड्डा 87.73, सिमडेगा 86.94, गुमला 84.85, देवघर 84.27, गिरिडीह 84.21, खूंटी 81.69, पश्चिमी सिंहभूम 81.36, साहेबगंज 78.57 और सबसे कम सरायकेला खरसावां 77.94 प्रतिशत रहा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें