Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Politics: झारखंड में दो दिनों तक चलेगा RJD का कार्यकर्ता सम्मेलन, बिहार के कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव इन दिनों बिहार में कार्यकर्ता सम्मेलन के तहत जगह जगह जाकर तमाम कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे। अब यह कार्यक्रम झारखंड में भी आयोजित होना है। राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन 28 सितंबर को चतरा और 29 सितंबर को पलामू में आयोजित होगा।

By Dilip Kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Wed, 18 Sep 2024 01:14 PM (IST)
Hero Image
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

राज्य ब्यूरो, रांची। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) झारखंड का कार्यकर्ता सम्मेलन 28 सितंबर को चतरा व 29 सितंबर को पलामू में होगा।

इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राजद झारखंड के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्धिकी, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, पूर्व मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव, सांसद अभय कुशवाहा आदि उपस्थित रहेंगे।

विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजद ने झारखंड में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे तन, मन, धन से इस अभियान में जुट जाएं।

उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव व युवाओं की आवाज तेजस्वी यादव के संदेश व नीति का प्रचार-प्रसार करें।

सदस्यता अभियान आज से, लालू व तेजस्वी करेंगे शुरुआत

राजद का सदस्यता अभियान गुरुवार से शुरू होगा। गुरुवार को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव दिल्ली से व बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पटना से करेंगे।

वहीं, राजद झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव पलामू, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव व पूर्व मंत्री सुरेश पासवान संताल परगना से सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।

राजद के मुख्य प्रवक्ता डा. मनोज कुमार ने बताया कि यह सदस्यता अभियान लगातार चलता रहेगा। इसके लिए राजद के नेता व कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।

यह भी पढ़ें-

तेजस्वी यादव की राह पर चले पशुपति पारस? नीतीश कुमार की बढ़ेगी टेंशन!

लालू यादव जाएंगे दिल्ली, तेजस्वी रहेंगे पटना में; 19 सितंबर को कुछ बड़ा होने वाला है?

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर