Move to Jagran APP

Jharkhand News: झारखंड के दो सांसदों ने मंत्री बनते ही कर दिया बड़ा एलान, पीएम मोदी भी हो जाएंगे खुश

Jharkhand Politics भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को केंद्रीय बाल एवं महिला विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों नेता केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे थे। यहां उन्होंने एक ऐसा दावा कर दिया कि वहां मौजूद कार्यकर्ता जोश में भर गए। कार्यकर्ताओं ने खूब नारे भी लगाए।

By Dibyanshu Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Published: Sat, 15 Jun 2024 01:21 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jun 2024 01:21 PM (IST)
संजय सेठ और अन्नपूर्णा देवी (जागरण फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Political News:  भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को केंद्रीय बाल एवं महिला विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ (Sanjay Seth) का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों नेता केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे थे। यहां उन्होंने एक ऐसा दावा कर दिया कि वहां मौजूद कार्यकर्ता जोश में भर गए।

दोनों सांसदों ने विधानसभा चुनाव में जीत का किया दावा 

दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और केंद्र में एनडीए की सरकार बनने को लेकर खुशी जताते हुए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को बधाई दी। दोनों ने राज्य में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी जीत का दावा किया।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में इस बा डबल इंजन की सरकार बनानी है। उन्होंने राज्य को मंत्रिपरिषद में पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य और भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी मौजूद थे। उन्होंने दोनों मंत्रियों का स्वागत किया। 

आदिवासी और ओबीसी की जुगलबंदी की योजना

कोडरमा से सांसद अन्नपूर्णा देवी इससे पिछली सरकार में राज्यमंत्री थीं। इस बार उन्हें प्रमोशन देकर महिला एवं बाल विकास जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिया गया है। वहीं, दूसरी बार रांची से सांसद बने संजय सेठ को रक्षा राज्यमंत्री बनाया गया है। इस साल के आखिरी में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं।

ओबीसी समुदाय के दो केंद्रीय मंत्रियों के जरिये भाजपा राज्य विधानसभा चुनाव में अपनी मजबूत दावेदारी समझ रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आदिवासी समुदाय से हैं। भाजपा विधानसभा चुनाव में बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में आदिवासी और ओबीसी वोटों की जुगलबंदी की योजना बना रही है। 

संजय सेठ और अन्नपूर्णा देवी ने बताया लक्ष्य

अपने स्वागत कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व में झारखंड जैसे छोटे राज्य को भी प्रमुखता देते हुए दो पद दिए हैं। लोकसभा में राज्य में हुई वोटिंग भी अपेक्षा के अनुरूप रही है। भाजपा को लोकसभा चुनाव में जो सफलता मिली है, उसे विधानसभा चुनाव में बढ़ाना है।

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के एक सामान्य कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। अब हम सब मिलकर राज्य में डबल इंजन की सरकार बनाएंगे।

ये भी पढ़ें

Jharkhand Land Scam Case: जमीन घोटाले में नया मोड़, गुप्त राज से हटा पर्दा; अब ED ने कोर्ट से की ये डिमांड

Rajmahal Lok Sabha Result: राजमहल सीट कैसे हार गई BJP? पार्टी ने राज से उठाया पर्दा; कहा- साजिश की गई


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.