Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UPSC CDS 1 2022 Expected Cut off: यहां देखें सीडीएस 2022 का संभावित कटऑफ... Latest Update @upsc.gov.in

UPSC CDS 1 2022 Expected Cut off संघ लोक सेवा आयोग की UPSC CDS 1 परीक्षा 2022 बीते दिन 10 अप्रैल को ली गई थी। इस परीक्षा के लिए अब तक आधिकारिक तौर पर कटऑफ जारी नहीं किया गया है। अंकों की गणना पेपर के आधार पर की जाती है।

By Alok ShahiEdited By: Updated: Thu, 14 Apr 2022 03:56 AM (IST)
Hero Image
UPSC CDS 1 2022 Expected Cut off: यहां देखें सीडीएस 2022 का संभावित कटऑफ...।

रांची, जेएनएन। UPSC CDS Result 2022, UPSC CDS 1 Expected Cut Off 2022 संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने रविवार, 10 अप्रैल को तीन पालियों में संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस) 1 2022 परीक्षा आयोजित की। सीडीएस 1 परीक्षा भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) और भारतीय वायु सेना अकादमी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इसमें बड़ी संख्‍या में उम्मीदवारों ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) के लिए आवेदन किया है।

सीडीएस का संभावित कटऑफ

  • भारतीय नौ सेना - 106 से 123
  • भारतीय वायु सेना - 143 से 150
  • ऑफिसर ट्रेनिंग अकेडमी - 72 से 83

यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों ने कहा कि पेपर आम तौर पर कठिन था। परीक्षा में 300 प्रश्न थे, प्रत्येक खंड में 100 सवाल पूछे गए। अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान के प्रश्नपत्र बहुत कठिन नहीं रहे।उम्मीदवारों ने बताया कि प्रारंभिक गणित का पेपर कठिन था। इस बार पूछे गए प्रश्‍नों के आधार पर वायु सेना अकादमी में प्रवेश के लिए यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा 2022 कटऑफ 132-135 अंकों के करीब होने की उम्मीद है। भारतीय सैन्य अकादमी और भारतीय नौसेना अकादमी के लिए न्यूनतम आवश्यक अंक क्रमशः 118-221 और 109-112 के बीच होने की संभावना है।

अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, ओटीए के लिए योग्यता अंक पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए 81 और 84 अंकों के बीच हो सकते हैं। अगर संभावनाएं सच होती हैं, तो इस साल की कट ऑफ पिछले साल की तुलना में कम होगी। परीक्षा पहली पाली में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक अंग्रेजी के पेपर के साथ शुरू हुई, यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा 2022 में दूसरी पाली में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक सामान्य ज्ञान का पेपर और शाम के स्लॉट में शाम 5 बजे तक प्राथमिक गणित का पेपर था।

UPSC CDS 1 परीक्षा में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को एक अंक दिया जाता है। जबकि गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग की जाती है। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिर सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। जो दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के अंतिम दौर में एक सैन्य अस्पताल में उम्मीदवारों की चिकित्सा परीक्षा शामिल है, जिसके बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर