Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चुनाव से पहले झारखंडवासियों को PM मोदी की एक और बड़ी सौगात, रांची से बनारस जाना आसान; इस दिन से चलेगी वंदे भारत

रांची से हावड़ा व पटना के बाद अब बनारस के लिए वंदे भारत ट्रेन चलेगी। 12 मार्च को पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करेंगे। इस ट्रेन का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। ट्रेन से खासकर उन यात्रियों को लाभ होगा जो काशी लगातार भगवान शिव के दर्शन करने जाते हैं। इसके अलावा अयोध्या जाने वाले भी काशी से अयोध्या जा सकेंगे।

By Shakti Singh Edited By: Arijita Sen Updated: Thu, 07 Mar 2024 10:26 AM (IST)
Hero Image
12 मार्च से चलेगी रांची से बनारस के लिए वंदे भारत

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड वासियों के लिए एक और वंदे भारत की सौगात मिलने वाली है। 12 मार्च को रांची स्टेशन से हरी झंडी दिखाई जाएगी। इससे पहले दो वंदे भारत ट्रेन रांची से हावड़ा व पटना के लिए संचालित हैं। इनकी सेवाएं लोगों के बीच काफी पसंद की जा रही हैं।

काशी विश्‍वनाथ का दर्शन करना अब हुआ आसान

रांची से बनारस के लिए वंदे भारत का इंतजार यात्री कई दिनों से कर रहे थे, लेकिन अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। उल्लेखनीय है कि पीएम नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रांची से बनारस वंदे भारत ट्रेन चलने से खासकर उन यात्रियों को लाभ होगा, जो काशी लगातार भगवान शिव के दर्शन करने जाते हैं। इसके अलावा अयोध्या जाने वाले भी काशी से अयोध्या आसानी से जा सकेंगे।

जानें रूट व किराया

रांची से बनारस वंदे भारत ट्रेन के रूट की बात करें तो यह ट्रेन बोकारो स्टील सिटी, हजारीबाग, कोडरमा व गया जंक्शन होकर चलाई जाएगी। वही, किराए की बात करें तो रांची से बनारस के लिए चेयर कार का किराया 1300 से 1400 रुपए तक हो सकता है। वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2200 से 2400 रुपये तक हो सकता है। हालांकि, किराए को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है

यह हो सकती है टाइमिंग

रांची बनारस वंदे भारत ट्रेन सुबह के 5.50 रांची से खुलेगी और दोपहर 12.10 बजे बनारस पहुंचेगी। वहीं दोपहर 1.30 बजे बनारस से चलेगी और रात के 7:50 में रांची पहुंचेगी। बता दें रांची से बनारस के बीच चार ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग रूट से होता है, जिससे 11 से 13 घंटे का समय लगता है। लेकिन, रांची बनारस वंदे भारत में मात्र 6.30 घंटे में ही लोग सफर तय कर लेंगे। हालांकि समय सारिणी पर कोई चर्चा नहीं हुई है। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

12 मार्च को रांची स्टेशन से उद्घाटन होना है। जल्द ही इसकी रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी- जसमीत बिंद्रा, डीआरम , रांची रेल मंडल।

यह भी पढ़ें: झारखंड में चावल के बाद अब खाने-पीने की ये दो चीजें भी मुफ्त, चपंई के इस फैसले से झूम उठे लाखों राज्‍यवासी

यह भी पढ़ें: शराब के ठेकों पर मनमानी: MRP से अधिक वसूली जा रही कीमत; विरोध करने पर दारोगा तक को लपेटे में ले रहे दुकानदार

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर