Move to Jagran APP

Vidya Bharti: विद्या भारती कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव, अवनीश भटनागर बने अखिल भारतीय महामंत्री, गोविंद चंद्र महंत बने संगठन मंत्री

Vidya Bharti साधारण सभा की बैठक के अंतिम दिन रविवार को अखिल भारतीय अध्यक्ष डी रामकृष्ण राव ने अपनी नई टीम की घोषणा की। संगठन महामंत्री काशीपति अब अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य रहेंगे। वहीं सह संगठन मंत्री गोविंद चंद्र महंत अब अखिल भारतीय संगठन मंत्री होंगे।

By Madhukar KumarEdited By: Updated: Sun, 27 Mar 2022 11:11 AM (IST)
Vidya Bharti: विद्या भारती कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव, अवनीश भटनागर बने अखिल भारतीय महामंत्री, गोविंद चंद्र महंत बने संगठन मंत्री
Vidya Bharti: विद्या भारती के संविधान के अनुसार दो कार्यकाल तक ही कोई व्यक्ति अपने पद पर रह सकते हैं।

रांची, संजय कुमार। विद्या भारती की कार्यकारिणी में बङा बदलाव किया गया है। श्रीराम आरावकर की जगह अवनीश भटनागर को अखिल भारतीय महामंत्री बनाया गया है। पहले अखिल भारतीय मंत्री के दायित्व में थे। रांची के कुदलुम स्थित आदित्य प्रकाश जालान बीएड कालेज परिसर में तल रहे अखिल भारतीय

डी रामकृष्ण राव ने बनाई नई टीम

साधारण सभा की बैठक के अंतिम दिन रविवार को अखिल भारतीय अध्यक्ष डी रामकृष्ण राव ने अपनी नई टीम की घोषणा की। संगठन महामंत्री काशीपति अब अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य रहेंगे। वहीं सह संगठन मंत्री गोविंद चंद्र महंत अब अखिल भारतीय संगठन मंत्री होंगे।

तीन वर्षों का होता है एक कार्यकाल

उल्लेखनीय है कि विद्या भारती के संविधान के अनुसार दो कार्यकाल तक ही कोई व्यक्ति अपने पद पर रह सकते हैं। एक कार्यकाल तीन वर्षों का होता है। अखिल भारतीय महामंत्री श्रीराम आरावकर को अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही यतीन्द्र शर्मा सह संगठन मंत्री बने रहेंगे।

विद्या भारती की 29 सदस्यीय अखिल भारतीय कार्यकारिणी की पूरी सूची इस प्रकार है।

  • संरक्षक-ब्रह्मदेव शर्मा, (भाईजी)
  • अध्यक्ष-डी रामकृष्ण राव,
  • उपाध्यक्ष- डा. शंकर राय, राजेंद्र प्रसाद खेतान, साधना भंडारी, रविंद्र कान्हेरे, बस़ंत कुमार पंडा,
  • संगठन मंत्री- गोविंद चंद्र महंत,
  • सह संगठन मंत्री-यतींद्र कुमार शर्मा व श्रीराम आरावकर,
  • महामंत्री- अवनीश भटनागर,
  • कोषाध्यक्ष- जैनपाल जैन,
  • मंत्री-शिव कुमार, किशन वीर, मधुश्री सावजी, ब्रह्माजी राव, कमल किशोर सिन्हा,
  • सह मंत्री- संतोष आनंद, पवित्रा दहल, नंदनी लक्ष्मीकांत, यज्ञमती वासुमतारी, रोहित वासवानी
  • कार्यकारिणी सदस्य-जेएम काशीपति, ललित बिहारी गोस्वामी, रविंद्र चमरिया, रविंद्रन, डा. ज्वाला प्रसाद, डा. राजश्री वैद्य व प्रोफेसर कीर्ति पांडेय।