Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गर्मी शुरू भी नहीं हुई और सूखने लगा हटिया डैम, एक महीने में 8 फीट कम हुआ पानी Ranchi News

Hatia Dam Ranchi Jharkhand News पिछले वर्ष भी हटिया जलागार को पानी की कमी के कारण राशनिंग करना पड़ा था। वर्ष 2020 कम गर्मी पड़ने के बाद भी यहां केवल चार फीट पानी बचा था। लोग पैदल डैम को बीच से पार कर रहे थे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Updated: Sun, 21 Mar 2021 01:11 PM (IST)
Hero Image
Hatia Dam Ranchi, Jharkhand News रांची स्थित हटिया डैम। फाइल फोटो

रांची, जासं। Hatia Dam Ranchi, Jharkhand News रांची में अभी गर्मी पूरी तरह से शुरू भी नहीं हुई है और हटिया डैम का पानी सूखने लगा है। हाल यह है कि 38 फीट पानी की क्षमता वाले इस डैम में अभी सप्लाई के लिए मात्र एक महीने का पर्याप्त पानी है। इसके बाद राशनिंग की नौबत आ सकती है। पिछले वर्ष भी हटिया जलागार को पानी की कमी के कारण राशनिंग करना पड़ा था। वर्ष 2020 में कम गर्मी पड़ने के बाद भी यहां केवल चार फीट पानी बचा था। लोग पैदल ही डैम को बीच से पार कर रहे थे।

हालांकि 21 सितंबर को हटिया डैम का जल स्तर 28.3 फीट पहुंच गया था। इससे पानी की राशनिंग बंद कर दी गई। हटिया जलागार के अधिकारी बताते हैं कि यहां से 8.5 एमजीडी पानी की आपूर्ति प्रतिदिन की जाती है। मगर लोग घरों में पानी इस्तेमाल करने से ज्यादा पानी को बर्बाद करते हैं। इससे जलागार पर बोझ बढ़ जाता है। अगर पानी का सही से इस्तेमाल हो तो जलागार में से जितना पानी सप्लाई होता है, इससे 30 प्रतिशत कम में पूरे इलाके को पानी की आपूर्ति की जा सकती है।

सरकार और विभिन्न संस्थाओं के द्वारा जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का भी असर समाज में देखने को नहीं मिल रहा है। यही हाल रहा तो अप्रैल के महीने में पानी की राशनिंग करनी पड़ेगी। हटिया डैम से हटिया, सिंह मोड़, लटमा, जगरनाथपुर, बिरसा चौक, डोरंडा, शुक्ला कॉलोनी और हिनू इलाके में पानी की आपूर्ति होती है। क्षमता के हिसाब से हटिया डैम सबसे बड़ा है। रुक्का डैम की क्षमता 36 फीट और कांके डैम की क्षमता 28 फीट जल संग्रह की है।