Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Weather Update : रह‍िए सावधान, रांची समेत समूचे झारखंड में रव‍िवार से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Weather Update News रांची (Ranchi) समेत पूरे राज्य में 19 दिसंबर से कोल्ड-डे (Cold-Day) की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 5 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। वहीं अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) में भी कमी आएगी।

By Sanjay KumarEdited By: Updated: Sat, 18 Dec 2021 06:49 AM (IST)
Hero Image
मौसम अपडेट : रहें अलर्ट...कल से कोल्ड डे, देखें...मौसम विभाग द्वारा जारी विशेष बुलेटिन

रांची, जागरण संवाददाता। Weather Update News : रांची (Ranchi) समेत पूरे झारखंड में 19 दिसंबर से कोल्ड-डे (Cold-Day) की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 5 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। वहीं अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) में भी कमी आएगी। पूर्वानुमान के अनुसार, अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4 से 5 डिग्री नीचे आने की संभावना है। ऐसे में कोल्ड-डे की स्थिति बनेगी।

रांची का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा :

शुक्रवार को रांची का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 0.1 प्रतिशत कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। पूरे राज्य में सबसे ठंडा कांके रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विभाग ने विशेष बुलेटिन किया जारी :

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6 डिग्री सेल्सियस कम हो और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे हो तो इसे कोल्ड डे कहा जाता है। विभाग ने विशेष बुलेटिन भी जारी किया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले एक सप्ताह में तेजी से तापमान नीचे गिरेगा। 19 दिसंबर से कोल्ड डे की संभावना जताई जा रही है।

कई जगहों पर तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से काफी नीचे :

दरअसल, पछुआ हवाओं के कारण ठंड बढ़ी है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड पश्चिमी विक्षोभ की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने बारिश की भी आशंका जताई है। इस कारण से भी झारखंड में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। इन इलाकों में कई जगहों पर तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से काफी नीचे चला गया है।

दिल्ली में भी तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस रहा :

पश्चिम से आ रही हवाएं उत्तर और पूर्व दिशा की ओर बह रहीं हैं। इन्ही हवाओं से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। बिहार में सबसे अधिक ठंड गया में 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। दिल्ली में भी तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस रहा है।

खिली धूप में सिहरा रही हवा :

शुक्रवार को भी दिन में तेज ठंडी हवा चलती रही। हवा की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटे रही। इससे धूप खिली रहने के बावजूद लोगों को कंपकंपाने वाली ठंड का अहसास होते रहा। शाम होते ही सिहरन बढ़ गई। लोग स्वेटर, जैकेट, टोपी पहनकर ही बाहर निकले। जो लोग एक दिन पहले तक हल्के गर्म कपड़ों में दिखते थे, वो भी स्वेटर-जैकेट में लिपटे नजर आ रहे थे। पिछले छह दिनों में न्यूनतम तापमान में 7.5 डिग्री की गिरावट आई है। 11 दिसंबर को न्यूनतम तापमान जहां 17 डिग्री था, वह घटकर 17 दिसंबर को 9.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा रांची का मौसम:

  • अधिकतम तापमान : 21.2 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान : 9.5 डिग्री सेल्सियस
  • पिछले 24 घंटे में अधिकतम सापेक्षिक आद्र्रता : 88
  • पिछले 24 घंटे में न्यूनतम सापेक्षिक आद्र्रता : 40

ये रहा है रिकार्ड 10 वर्षों में ठंड का :

पिछले 10 वर्षों में सबसे कम तापमान 2014 में 4 डिग्री सेल्सियस 29 दिसंबर को रिकार्ड किया गया था।

अगले 24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम :

  • सुबह में कोहरा व धुंध छाया रहेगा।
  • दिन में आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी।
  • रात के तापमान में होगी गिरावट।

इन शहरों का ऐसा रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस में) :

तिथि - अधिकतम - न्यूनतम

  • रांची: 22 - 8 - 9.5
  • जमशेदपुर: 26 - 6 - 9.2
  • मेदिनीनगर: 26 - 4 - 9.8
लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें