Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Khiru Mahto: नीतीश कुमार का खीरू महतो पर ब्‍लांइड गेम... जदयू के कुरमी कार्ड से RCP लथपथ

Khiru Mahto Rajya Sabha बिहार में राज्‍यसभा चुनाव 2022 के जदयू के प्रत्याशी खीरू महतो चुनाव जीतते हैं तो वे राज्यसभा जानेवाले झारखंड के पहले कुरमी नेता होंगे। राज्य में भले ही कई नेता विधायक रहे हों लेकिन झारखंड से आजतक कोई कुरमी नेता राज्यसभा नहीं पहुंच सका।

By Alok ShahiEdited By: Updated: Mon, 30 May 2022 04:09 AM (IST)
Hero Image
Khiru Mahto, Rajya Sabha: बिहार में राज्‍यसभा चुनाव 2022 के जदयू के प्रत्याशी खीरू महतो नीतीश कुमार के खासमखास हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो। Khiru Mahto Rajya Sabha बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए जदयू से प्रत्याशी घोषित खीरू महतो चुनाव जीतते हैं तो वे राज्यसभा जानेवाले झारखंड के पहले कुरमी नेता होंगे। राज्य में भले ही लोकसभा व विधानसभा की कई सीटों पर इस समाज के लोगों का वेट अधिक रहा हो तथा कई नेता विधायक रहे हों, लेकिन झारखंड से आजतक कोई कुरमी नेता राज्यसभा नहीं पहुंच सका। कहा तो यह भी जा रहा है कि इस समाज के नेता को कभी उम्मीदवार ही नहीं बनाया गया। जदयू ने  झारखंड के कुरमी नेता को बिहार से प्रत्याशी बनाकर झारखंड के कुरमियों को ही साधने का प्रयास किया है।

खीरू महतो को राज्यसभा भेजने से न केवल झारखंड में इस समाज के लोगों का विश्वास पार्टी के प्रति बढ़ेगा, बल्कि यहां जनाधार खो चुकी इस पार्टी को आक्सीजन भी मिलेगा। झारखंड में एक समय इस पार्टी के पांच-छह विधायक होते थे। एनडीए गठबंधन की सरकार में भी इसकी पूरी भागीदारी रही, लेकिन भाजपा से अलग होते ही वर्ष 2009 में इसकी सीटें घटकर दो हो गईं। वर्ष 2014 तथा 2019 के विधानसभा चुनावों में तो पार्टी का खाता भी नहीं खुल सका। इस पार्टी के अधिसंख्य विधायक कुरमी जाति से ही रहे। बाद में भी सभी ने अपना जनाधार खो दिया। पार्टी से मंत्री के पद संभाल चुके कुरमी नेता जलेश्वर महतो, लालचंद महतो आदि दूसरे दलों में चले गए। हाल ही में भी पार्टी के कई नेता भाजपा में जा चुके हैं।

प्रदेश पार्टी नेताओं को नहीं लगी भनक, नीतीश ने सभी को चौंकाया

प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाए जाने की जरा सी भी भनक यहां के नेताओं को नहीं लग पाई। जब प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई तो इसकी जानकारी यहां के नेताओं को मिली।

पार्टी में उत्साह, नेताओं ने दी बधाई

खीरू महतो को प्रत्याशी बनाए जाने से प्रदेश पार्टी में उत्साह है। पार्टी के महासचिव सह मुख्य प्रवक्ता श्रवण कुमार, प्रवक्ता सागर कुमार आदि ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही नीतीश कुमार व ललन सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है।

पार्टी ने मुझपर इतना बड़ा विश्वास जताया, उसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के प्रत‍ि आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने झारखंड में संगठन को मजबूत बनाने के लिए एक तरह से त्याग किया। पार्टी का यह निर्णय बिहार और झारखंड को जोड़ने का काम करेगा। खीरू महतो, प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड जदयू

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें