Move to Jagran APP

Jharkhand News: पिता को मृत पुत्र का मुंह दिखाने को तड़पती रही महिला, चतरा जेल अधिकारियों का नहीं पसीजा दिल

Jharkhand Latest News कहानी चतरा की है। पिता सात माह से जेल में बंद है। इधर पत्नी ने नवजात को जन्म दिया लेकिन मौत हो गई। उधर सास शव को लेकर जेल के गेट पर पहुंची। नवजात का मुंह दिखाना चाह रही थी लेकिन अफसरों ने मनाकर दिया।

By M EkhlaqueEdited By: Updated: Sun, 14 Aug 2022 04:47 PM (IST)
Hero Image
Jharkhand Crime News: जेल में बंद पिता अपने नवजात के शव का नहीं देख पाया मुंह।

चतरा, {अमन राणा/अलख सिंह}। Chatra Jail Jharkhand झारखंड के चतरा स्थानीय मंडल कारा के समीप रविवार को मानवता तड़पती रही और अधिकारी नियम व कानून का हवाला देकर एक विवश महिला को फटकार लगाते रहे। विवश महिला की गोद में नवजात का शव पड़ा हुआ था। उसकी आंखों से जार-कतार आंसू चल रहे थे। अंतिम संस्कार से पूर्व मृत नवजात के चेहरा उसके पिता को दिखाने के लिए मंडल कारा लेकर आई थी। 8:00 बजे पूर्वाह्न से लेकर 2:00 बजे अपराह्न तक महिला और उसका पुत्र दोनों कारा अधिकारियों व कर्मियों से फरियाद लगाते रहे। लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ और सिर्फ फटकार मिली। विवश होकर दोनों नवजात का शव को लेकर वापस लौट गए। कारा के अधिकारी नियम का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ते रहे।

चुमन महतो सात महीने से जेल में बंद

जानकारी के अनुसार, वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के बंदरचुवां गांव निवासी 27 वर्षीय चुमन महतो की पत्नी फूल देवी शुक्रवार की रात एक बच्चे को जन्म दी। प्रसव उसके मायके प्रतापपुर के घोरदौड़ा के निजी क्लिनिक में हुआ था। जन्म के समय जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। शनिवार की रात नवजात अचानक बीमार हो गया। सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण आवागमन की उचित व्यवस्था नहीं थी। स्वजन सुबह उपचार के लिए लेकर जाने वाले थे। लेकिन रात में ही उसने दम तोड़ दिया। नवजात के पिता चुमन महतो पिछले सात महीनों से एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में मंडल कारा में बंद है। नानी कुलेश्वरी देवी अपने बेटे के साथ बाइक से नवजात का शव लेकर कारा में बंद चुमन का दर्शन कराने के लिए आई थी। सुबह के आठ बजे से वह कारा के मुख्य द्वार पर शव लेकर विलाप करती रही। लेकिन किसी ने नहीं सुना। विवश होकर दोपहर के दो बजे बैरंग वापस लौट गई।

रविवार को मुलाकात का प्रविधान नहीं

उधर, दैनिक जागरण से बात करते हुए चतरा के जेलर दिनेश वर्मा ने कहा कि रविवार को बंदियों से मुलाकात का कोई प्रविधान नहीं है। नवजात के शव के साथ एक महिला को गेट के समीप होने की जानकारी मिली थी। मंडल कारा अधीक्षक को जानकारी दी गई थी। उन्होंने जेल मैन्युअल का पालन करने का निर्देश दिया। इसी वजह से महिला की मुलाकात नहीं कराई गई।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।