Move to Jagran APP

सुरक्षित रेल यात्रा में परेशानी पर डायल करें 182

जागरण संवाददाता साहिबगंज रेलवे सुरक्षा बल साहिबगंज एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को साहिबगंज कॉलेज में महिलाओं के लिए सुरक्षित रेल यात्रा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें बताया गया कि छात्रा व लड़कियों सहित महिलाओं के लिए सुरक्षित यात्रा हो इसे लेकर रेल सुरक्षा बल तत्पर है।

By JagranEdited By: Thu, 07 Jan 2021 06:06 PM (IST)
सुरक्षित रेल यात्रा में परेशानी पर डायल करें 182
सुरक्षित रेल यात्रा में परेशानी पर डायल करें 182

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : रेलवे सुरक्षा बल साहिबगंज एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को साहिबगंज कॉलेज में महिलाओं के लिए सुरक्षित रेल यात्रा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें बताया गया कि छात्रा व लड़कियों सहित महिलाओं के लिए सुरक्षित यात्रा हो इसे लेकर रेल सुरक्षा बल तत्पर है। इंस्पेक्टर नागेंद्र सिंह ने कहा कि सुरक्षित रेल यात्रा के लिए 182 पर देश के किसी भी स्थान से फोन कर सहायता ले सकते हैं। 182 नंबर महिला यात्रियों के सुरक्षा के लिए कारगर साबित हुआ है। महिलाएं अपने बैग व कीमती सामान सीट के नीचे चैन से बांध का सुरक्षित रखें। अनजान लोगों से किसी भी तरह का चाय बिस्किट खाने पीने से बचें। अपने कीमती सामान लैपटॉप मोबाइल फोन हमेशा खिड़की व दरवाजे से दूर रखें। कोई भी संदेह युक्त चीजें लावारिस बैग दिखाई दे तो तुरत रेलवे सुरक्षा बल को सूचित करें। चलती ट्रेन में न चढ़ें, महिलाएं सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कोच व दिव्यांग जन के लिए रेलवे तत्पर है। प्राचार्य डॉ विनोद कुमार व नोडल अधिकारी एनएसएस डॉ रणजीत कुमार सिंह ने रेलवे सुरक्षा बल की इस कार्य के लिए सराहना की। छात्राओं फरहीन नौशीन, अंजलिव कंचन कुमारी ने सुझाव देते हुए कहा कि लड़कियों महिलाओं के सुरक्षा के लिए आत्म सुरक्षा के लिए महाविद्यालय एवं स्कूल स्तर प्रशिक्षण पर होनी चाहिए। प्राचार्य डॉ विनोद कुमार ने सभी से कहा कि ज्यादा से ज्यादा जागरूक रहें। कार्यक्रम के मंच संचालन करते हुए डॉ रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि चुप्पी तोड़ते हुए सतर्क सावधान रहें। नकारात्मकता से बचें। रेलवे सुरक्षा बल, महिला टीम के द्वारा सहेली नामक महिला सुरक्षा टीम बनाया गया है। एनएसएस के अमन कुमार होली ने महिला पर स्वरचित कविता पढ़ा। कार्यक्रम मेरी सहेली टीम महिला कर्मी दुर्गेश यादव, स्वीटी कुमारी, नेहा कुमारी, संजना भारती, सरिता कुमारी आदि उपस्थित हुए।