Move to Jagran APP

साहिबगंज में हुआ मछुआ सोसाइटी का चुनाव, अशोक बने सभापति तो छोटेलाल चुने गए उपसभापति

अशोक कुमार चौधरी दी झारखंड ईस्टर्न गंजेटिक फिशरमैन को-आपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (मछुआ सोसाइटी) के सभापति तो छोटेलाल चौधरी उपसभापति चुने गए हैं। मंत्री पद राजीव कुमार चौधरी ने बाजी मारी है। निदेशक पद पर मीणा चौधरी रूबी देवी मूर्ति व कौशल्या ने दर्ज की जीत।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Updated: Fri, 08 Apr 2022 09:48 AM (IST)
Hero Image
गुरुवार की रात करीब दो बजे चुनाव परिणाम घोषित हुआ।

जागरण संवाददाता, साहिबगंज: अशोक कुमार चौधरी दी झारखंड ईस्टर्न गंजेटिक फिशरमैन को-आपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (मछुआ सोसाइटी) के सभापति तो छोटेलाल चौधरी उपसभापति चुने गए हैं। मंत्री पद राजीव कुमार चौधरी ने बाजी मारी है। निदेशक पद पर मीणा चौधरी, रूबी देवी, मूर्ति व कौशल्या ने दर्ज की जीत। गुरुवार की रात करीब दो बजे चुनाव परिणाम घोषित हुआ।

विजेता प्रत्याशियों को रात में ही प्रमाणपत्र दे दिया गया। गुरुवार को मतदान के दौरान भी काफी हो-हंगामा हुआ था। रात में चुनाव परिणाम आने के बाद निवर्तमान सभापति अरुण चौधरी व मंत्री पद के प्रत्याशी विकास चौधरी ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया। इसके बाद उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार व कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार मछुआ सोसाइटी पहुंचे। दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में दोबारा मतगणना हुई। इस दौरान सभापति पद के दो मतों को अमान्य घोषित कर दिया गया, लेकिन चुनाव परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ा। सभापति पद के प्रत्याशी अशोक कुमार चौधरी को 586 तो अरुण चौधरी को 420 मत मिले। 166 मत से अशोक कुमार चौधरी को विजयी घोषित कर दिया गया।

उपसभापति पद के उम्मीदवार छोटेलाल चौधरी को 347 तो निरंजन सिंह को मात्र 230 मत मिले। इस प्रकार 117 मत से छोटेलाल चौधरी विजयी हुए।

मंत्री पद के प्रत्याशी राजीव कुमार चौधरी को 274 तो सावंत शेखर को 253 मत मिले। 21 मत से वे विजयी हुए। चुनाव में सात पद के लिए 24 प्रत्याशी मैदान में थे। सभापति पद के लिए तीन तो उपसभापति व मंत्री पद के लिए पांच-पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। निदेशक के चार पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में थे।

सभापति पद के लिए प्रत्याशियों को मिले मत

  • अशोक कुमार चौधरी 586
  • अरुण कुमार चौधरी 420
  • विवेकानंद सिंह 20

उपसभापति पद के लिए मिले मत

  • छोटेलाल चौधरी 347
  • निरंजन सिंह 230
  • मुकेश कुमार चौधरी 208
  • संजय चौधरी 109
  • नरेश कुमार निषाद 100

मंत्री पद के लिए मिले मत

  • राजीव कुमार चौधरी 274
  • सावंत शेखर 253
  • विकास चौधरी 249
  • देवेंद्र कुमार चौधरी 129
  • अमरदीप सिंह 98

निदेशक पद के लिए मिले मत

  • रुबी देवी 390
  • मसो. मीना चौधरी 325
  • मसो. मूर्ति 320
  • मसो. कौशल्या 294
  • मसो. सुभागो 250
  • मसो. भारती 218
  • मसो. मीरा 192
  • मसो. उर्मिला 171
  • मसो. लखपतिया 167
  • मसो. पिंकी 152
  • मसो. मीरा 113
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।