Move to Jagran APP

'गुजरात ले जाना चाहते हैं झारखंड की खनिज संपदा', चंपई सोरेन का भाजपा पर प्रहार; साहिबगंज में कर दिया बड़ा एलान

रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन साहिबगंज पहुंचे। इस दौरान जिले में 24 हजार लाभुकों अबुआ आवास स्वीकृति पत्र वितरित किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड धनी प्रदेश है। यह राज्य खनिज संपदाओं से भरा है परंतु इस पर बाहरियों की नजर है जो इसे गुजरात ले जाना चाहते हैं।

By Jagran News Edited By: Shashank Shekhar Updated: Sun, 25 Feb 2024 11:50 PM (IST)
'गुजरात ले जाना चाहते हैं झारखंड की खनिज संपदा', चंपई सोरेन का भाजपा पर प्रहार; साहिबगंज में कर दिया बड़ा एलान
'गुजरात ले जाना चाहते हैं झारखंड की खनिज संपदा', चंपई सोरेन का भाजपा पर प्रहार;

जागरण संवाददाता, बरहेट (साहिबगंज)। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड धनी प्रदेश है। यह राज्य खनिज संपदाओं से भरा है, परंतु इस पर बाहरियों की नजर है, जो इसे गुजरात ले जाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री रविवार को साहिबगंज के भोगनाडीह में आयोजित अबुआ आवास योजना स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साहिबगंज, पाकुड़ और गोड्डा के 24573 लाभुकों को अबुआ आवास का स्वीकृति पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले तीन माह में नौ लाख परिवारों को अबुआ आवास मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य को केंद्र सरकार ने एक लाख तीस हजार करोड़ रुपये में से मात्र 80 हजार करोड़ रुपये आवास निर्माण के मद में दिया था।

अबुआ आवास का लाभ लोगों को दिया जा रहा- चंपई सोरेन

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससेआवास निर्माण योजना का कार्य रुक गया  था। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि बेघर लोगों को आवास की सुविधा मिलनी ही चाहिए। इसी को केंद्र में रखकर अबुआ आवास योजना का लाभ लोगों को दिया जा रहा है। इस योजना के तहत यचनित लाभुकों के लिए तीन कमरों वाले आवास का निर्माण होगा।

चंपई सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार अब 50 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं व पुरुषों को पेंशन देने जा रही है। कोरोना काल में दो वर्षों तक हेमंत सरकार ने लोगों को हर संभव सहायता देने का प्रयास किया। झारखंड के विकास के लिए हेमंत सोरेन के सपनों को साकार किया जाएगा।

राज्य के विकास के लिए वे हमेशा कार्य करते रहेंगे। मंत्री सत्यानंद भोक्ता, प्रदीप यादव और दीपिका पांडेय ने इस अवसर पर अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

ये भी पढ़ें-

Rajya Sabha Election में होगा 'खेला'! झामुमो-कांग्रेस ने चला मास्टर स्ट्रोक; क्या तोड़ निकाल पाएगी भाजपा?

Hemant Soren: 'हेमंत की गिरफ्तारी में BJP की साजिश', चंपई सोरेन ने बताया- पूर्व CM को क्यों भेजा गया जेल