Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

राजमहल स्टेशन परिसर में पौधरोपण

शनिवार को रेल प्रबंधन द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्टेशन परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बरहरवा आरपीएफ इंस्पेक्टर जेके सिन्हा, स्टेशन प्रबंधक पीएन झा की उपस्थिति में वृक्ष की महत्ता बताते हुए स्टेशन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 10 पौधे लगाए गए। मौके पर उपस्थित श्री सिन्हा ने कहा कि वृक्ष पुत्र के समान है। ये हमारे जीवन दाता भी है। पर्यावरण को बनाये रखने के लिए हर व्यक्ति को एक-एक पौधा लगाना चाहिए। मौके पर वनपाल बिहारी मंडल, सन्नी कुमार, अफताब आलम, समीम, एम

By JagranEdited By: Updated: Sat, 13 Oct 2018 07:32 PM (IST)
Hero Image
राजमहल स्टेशन परिसर में पौधरोपण

संवाद सहयोगी, राजमहल (साहिबगंज): शनिवार को रेल प्रबंधन द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्टेशन परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बरहरवा आरपीएफ इंस्पेक्टर जेके सिन्हा, स्टेशन प्रबंधक पीएन झा की उपस्थिति में वृक्ष की महत्ता बताते हुए स्टेशन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 10 पौधे लगाए गए।

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने कहा कि वृक्ष पुत्र के समान है। यह जीवनदाता भी है। पर्यावरण को बनाये रखने के लिए हर व्यक्ति को एक-एक पौधा लगाना चाहिए। मौके पर वनपाल बिहारी मंडल, सन्नी कुमार, अफताब आलम, समीम, एम. अंसारी आदि मौजूद थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें