Move to Jagran APP

Sahibganj News: साहिबगंज में पत्थर से कूचकर पहाड़िया की हत्या, कांप उठा पूरा इलाका; मौके पर पहुंची पुलिस

Sahibganj News झारखंड के साहिबगंज जिले में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। यहां बोरियो थाना क्षेत्र में मंगला पहाड़िया नामक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह बांस का कारोबार करता था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी ने बताया कि वह बाजार से सामान लेकर लौट रहा था लेकिन रात में घर नहीं लौटा।

By Pawan Kumar Gupta Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sat, 12 Oct 2024 04:32 PM (IST)
Hero Image
साहिबगंज में पत्थर से कूचकर पहाड़िया की हत्या (जागरण फोटो)

संवाद सहयोगी, बोरियो (साहिबगंज)। Sahibganj News: साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र की खैरवा पंचायत के बिंदरी बंदरकोला के रहने वाले मंगला पहाड़िया (40) की हत्या पत्थर से कूचकर कर दी गई। गुरुवार की सुबह उसका शव डुमरिया लेगो टोला में सड़क के किनारे झाड़ी से बरामद किया गया। उसकी पत्नी गांगी पहाड़िन ने बताया कि उसका पति मंगला बुधवार को दोपहर करीब दो बजे घर से बच्चों का कपड़ा आदि खरीदने के लिए बोरियो बाजार जाने की बात कहकर निकला था।

उसके पास एक हजार रुपया भी था। गांगी ने बताया कि बाजार से समान लेकर लौटने के क्रम में वह इलेवन स्टार क्लब ड्डमरिया द्वारा आयोजित फुटबाल मैच देखने लगा। रात में घर नहीं लौटा। सुबह में ग्रामीणों ने डुमरिया लेगो टोला के पास सड़क के किनारे झाड़ी में एक व्यक्ति का शव देख कर पुलिस एवं महिला को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना प्रभारी पंकज वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की।

पुलिस के अनुसार मंगला पहाड़िया के सर पर चोट के निशान हैं। सर पर डंडा एवं पत्थर से मार कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर उसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

बाजार में बेचता था बांस

गांगी पहाड़िन ने बताया कि उसका पति बांस का कारोबार करता था। बांस काट कर साइकिल पर लाद कर शनिवार व मंगलवार को बोरियो हाट लाकर बेचता था। उसी से परिवार का भरण पोषण होता था। उसने बताया कि करीब सालभर पूर्व गांव में बांस काटने को लेकर कुछ लोगों से झगड़ा भी हुआ था। गांगी पहाड़िन ने कहा कि उसके छह बच्चे हैं। तीन लड़का व तीन लड़की है। एक लड़की की उम्र शादी की हो चुकी है। ऐसे में अब परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा यह बड़ा सवाल है।

दुमका में बैंक लूटकांड के 2 अपराधी गिरफ्तार

बीते अगस्त माह में हंसडीहा इंडियन बैंक में हुई लूटकांड में शामिल दो अपराधियों को दुमका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक बिहार के बांका जिला के रजौन थाना क्षेत्र से व दूसरे की गिरफ्तारी देवघर से की गई है। बता दें कि पांच की संख्या में अपराधियों ने बीते आठ अगस्त की दोपहर में बैंक में धावा बोल करीब 20 लाख रुपये लूटकर चलते बने थे। पुलिस के लिए यह घटना चुनौती थी, क्योंकि हंसडीहा में ही कुछ वर्ष पूर्व एल एंड टी फाइनेंस में करीब 80 लाख रुपये की चोरी की घटना में पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी थी।

ये भी पढ़ें

Jharkhand News: यहां पढ़ें 'गोगो दीदी योजना' से जुड़े 10 सवालों के सटीक जवाब; एक-एक कन्फ्यूजन कर लें दूर

Jharkhand News: कोर्ट ने मान ली निलंबित IAS पूजा सिंघल की बात, इस काम की दे दी अनुमति; अब क्या करेगी ईडी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें