Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2024: सरायकेला-खरसावां विधानसभा सीट पर उलझेगा गणित? मतदाताओं को समझना रहेगा बेहतर

Jharkhand Election 2024 झारखंड चुनाव 2024 में सरायकेला-खरसावां विधानसभा सीट पर महिला मतदाताओं की भूमिका अहम होने वाली है। कारण कि इस क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। सियासत के जानकार भी इस बात को मानते हैं। उनका कहना है कि यहां विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए मतदाता संख्या के गणित का समझना जरूरी होगा।

By Gurdeep Raj Edited By: Yogesh Sahu Updated: Wed, 16 Oct 2024 06:39 PM (IST)
Hero Image
सरायकेला व खरसावां विधानसभा में महिला मतदाताओं की संख्या में हुआ इजाफा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, सरायकेला। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 13 नवंबर को सरायकेला, खरसावां व ईचागढ़ में मतदान की घोषणा कर दी है। इस विधानसभा चुनाव में नारी शक्ति की भूमिका अहम नजर आने वाली है, क्योंकि सरायकेला व खरसावां विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।

सरायकेला विधानसभा या खरसावां विधानसभा क्षेत्र में आधी आबादी किसी को भी विधायक बनाने की क्षमता रखती है। ऐसे में नारी शक्ति पुरुषों पर भारी पड़ रही है।

राजनीति के जानकारों का मानना है कि अगर आधी आबादी कमर कस ले तो किसी भी उम्मीदवार को विधायक बनने से कोई रोक नहीं सकता।

क्या है मतदाताओं का गणित

  • 51 सरायकेला विधानसभा व 57 खरसावां (अजजा) के लिए सीट आरक्षित है।
  • सरायकेला विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 3,69,195 है, जिसमें पुरुष मतदाता 1,83,420 हैं, वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1,85,770 है।
  • ऐसे में पुरुषों से महिला मतदाताओं की संख्या 2,350 अधिक है।
  • इसी तरह खरसावां विधानसभा में कुल 227074 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 112293 व महिला मतदाताओं की संख्या 114779 है।
  • इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 2,486 अधिक है। तीनों विधानसभा में 85 प्लस मतदाताओं की संख्या 2232 है, जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 10,657 है।

साढ़े पांच माह में 15,143 मतदाताओं की संख्या में हुआ इजाफा

इस वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में सरायकेला, खरसावां व ईचागढ़ विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 8,69,919 लाख थी। अब साढ़े पांच माह के बाद मतदाताओं की संख्या में 15,143 मतदाताओं में इजाफा हो गया है। अब मतदाताओं की संख्या 885062 हो गई है।

लोकसभा चुनाव में तीनों विधानसभा में महिला मतदाताओं की संख्या 4,33,941 थी। लेकिन अब यह बढ़कर 4,44,552 लाख हो गई है। ऐसे में महिला मतदाताओं की संख्या में 10,611 का इजाफा हुआ है।

वहीं, पहले पुरुष मतदाताओं की संख्या 4,35,965 थी। लेकिन अब पुरुष मतदाताओं की संख्या 440501 है। ऐसे में पुरुषों की संख्या में मात्र 4,536 हजार का इजाफा हुआ है। अगर इसी तरह से मतदाताओं की संख्या में इजाफा होता रहा तो आने वाले चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या काफी बढ़ सकती है।

2019 को किस पार्टी को मिलीं थी कितनी सीटें

  • झारखंड मुक्ति मोर्चा : 30 सीटों पर जीत
  • कांग्रेस : 16 सीटों पर जीत
  • राजद : एक सीट पर जीत मिली
  • भाजपा : 25 सीटों पर जीत
  • झाविमो : तीन सीटों पर जीत मिली
  • आजसू : दो सीटों पर जीत मिली
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी : एक सीट पर जीत मिली
  • भाकपा माले : एक सीट
  • निर्दलीय : दो जीते
  • नोट : झाविमो के दो विधायक कांग्रेस और एक विधायक भाजपा में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें

Jharkhand Election 2024: देवघर-सारठ और मधुपुर में BJP और I.N.D.I.A के बीच सीधा मुकाबला; पढ़ें रिपोर्ट

Jharkhand Election 2024: झारखंड के JDU प्रदेश अध्यक्ष ने CM नीतीश को सौंपी 11 सीटों की सूची; दिया नया अपडेट

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।