Move to Jagran APP

Champai Soren Net Worth: फॉर्च्यूनर और हथियारों के शौकीन हैं चंपई, हर साल तेजी से बढ़ रही कमाई; पढिए पूरा ब्योरा

Champai Soren Net Worth चंपई सोरेन के पास 1 करोड़ 42 लाख रुपये की संपत्ति है। उनकी पत्नी मानको सोरेन के पास 1 करोड़ 4 लाख रुपये की संपत्ति है। चंपई सोरेन के पास 88 लाख रुपये की चल संपत्ति और 53 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। उनके पास तीन हथियार और साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात भी हैं।

By Gurdeep Raj Edited By: Mukul Kumar Updated: Sun, 27 Oct 2024 03:59 PM (IST)
Hero Image
प्रतिवर्ष दस लाख रुपये की आमदनी बढ़ रही चंपई सोरेन की
जागरण सवाददाता, सरायकेला। चंपई सोरेन के पास कुल एक करोड़ 42 लाख 43 हजार 569 रुपये रुपये की संपत्ति व नगद बैंक में जमा है। जबकि उनकी पत्नी मानको सोरेन के पास एक करोड़ चार लाख 10 हजार 889 रुपये सेविंग सहित कुल संपत्ति है।

चंपई सोरेन के पास नगद एक लाख 25 हजार रुपये है। जबकि पत्नी के पास 65 हजार रुपये है। बेटे आकाश के पास 75 हजार बेटी के पास चार हजार नगद है। चंपई सोरेन के खिलाफ एक ही अपराधिक मामला लंबित है।

चंपई सोरेन ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 40,23,630 लाख आमदनी है। जबकि 2018-19 में 10,82,826 लाख रुपये आमदनी थी। इनकी आमदनी प्रतिवर्ष करीब दस लाख रुपये के हिसाब से बढ़ रही है।

चंपई के पास 88,59619 चल संपत्ति है

चंपई सोरेन ने चालू वित्तीय वर्ष 2023024 में कुल 40,23,630 लाख का का इनकम टैक्स फाइल किया है। जबकि 2018-19 में 10,82,826 का इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया था।

पत्नी ने मानको सोरेन ने 14,06,640 का इनकम टैक्स फाइल किया था। बेटे आकाश सोरेन ने 11,42,030 लाख रुपये का इनकम टैक्स फाइल किया था। चंपई सोरेन के पास कुल 88,59,619 लाख रुपये की चल संपत्ति है।

कुल 53,83,950 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। पत्नी मानको सोरेन के पास कुल 99,64,689 लाख की चल संपत्ति है। कुल 4,46,200 की अचल संपत्ति है।

तीन लाख के तीन हथियार चंपई सोरेन के नाम

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नाम एक एनपी बोर पिस्तौल एक लाख 15 हजार मूल्य का, एक एनपी बोर राइफल एक लाख 13 हजार का व एक डबल बोर गन 50 हजार मूल्य का है। तीनों हथियार का कुल मूल्य 2,78,000 है।

चंपई से पास साढ़े तीन लाख तो पत्नी के पास 14 लाख के जेवरात

चंपई सोरेन के पास 50 ग्राम सोने के जेवरात है जिसकी कीमत 3,60,650 रुपये है। चंपई सोरेन की पत्नी मानको सोरेन के पास 195 ग्राम सोने के जेवरातहै जिसकी कीमत 14,06,535 लाख रुपया का है।

चंपई सोरेन के बेटे आकाश सोरेन के पास 15 ग्राम सोने के जेवरात है जिसकी कीमत 1,08,195 लाख रुपये है। चंपई सोरेन की बेटी बाले सोरेन के पास 30 ग्राम की सोने के जेवरात है जिसकी कीमत 2,16,390 लाख रुपये है।

चंपई सोरेन के पास साढ़े 24 लाख की तीन गाड़ियां

चंपई सोरेन के पास 24,59,900 की तीन गाडियां हैं। जिनमे टोयटा फॉर्च्यूनर , एम्बेसडर कार, महिन्द्रा जीप शामिल है। पत्नी के पास 59,40,000 लाख रुपये की तीन गाड़ियां है जिनमें दो हाइवा, एक सेल्टर कार है।

बेटे आकाश सोरेन के पास 64,39,923 का की तीन गाड़ियां हैं जिनमें एक मोटरसाइकिल, एक टेंकर, एक पोकलेन है।

चंपई सोरेन के सात बैंक खातों में 56,35,645 लाख रुपये

चंपई सोरेन के सात बैंक खाते हैं, जिनमें कुल 56,35,645 लाख रुपये हैं जिनमें केनरा बैंक जमशेदपुर में 2,84,562 लाख रुपये फिक्स डिपाजिट है। एसबीआई रांची डोरंडा में 51,46,033 लाख फिक्स डिपाजिट है।

पत्नी के छह बैंक एकाउंट में 25,53,154 लाख रुपये जमा है। जिसमें झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक महुलडीह में 7,36,819 लाख फिक्स डिपाजिट है। एसबीआई चोटा गम्हरिया में 15,00,000 लाख फिक्स डिपाजिट है।

चंपई सोरेन के बेटे आकाश सोरेन के चार बैंक एकाउंट हैं जिनमें 4,50,804 जमा है। बेटी बाला सोरेन के तीन बैंक एकाउंट है जिनमें 4,79,361 लाख रुपये जमा है। इसके साथ ही बेटे आकाश सोरेन की 7,36,152 लाख की एलआईसी पालिसी है। बेटी बाला सोरेन की 5,01,258 लाख की एलआईसी पॉलिसी है।

यह भी पढ़ें-

सरायकेला सीट पर मुकाबला दिलचस्प, CM हेमंत ने चंपई के खिलाफ खोल दिए पत्ते; दो बागी नेताओं के बीच कड़ी टक्कर

हेमंत सोरेन के खिलाफ कौन होगा भाजपा प्रत्याशी? तुरुप के इक्के जैसा कैंडिडेट ढूंढने में जुटी बीजेपी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।