Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Saraikela News: टाटा-रांची NH पर अलग अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना, चार घायल; एक की मौत

Jharkhand News Hindi झारखंड के सरायकेला में अलग-अलग जगहों पर चार सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। एक घटना चौका के एनएच पर ओवरब्रिज के ठीक सामने हुई है। वहीं दूसरी घटना चौका थाना क्षेत्र के ही दुबराजपुर के पास हुई है। सड़क दुर्घटना में चार लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं एक युवक की जान भी चली गई है।

By Gurdeep Raj Edited By: Mukul Kumar Updated: Wed, 18 Sep 2024 09:56 AM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

संवाद सहयोगी, चांडिल। चांडिल और चौका थाना क्षेत्र के अंतर्गत टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई अलग अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। पहली घटना चौका के एनएच पर ओवरब्रिज के सामने हुई।

इसमें तमाड़ से घोड़ानेगी स्थित छाता मेला देखने जा रहे बाइक सवार युवक को दूसरे बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तमाड़ थाना क्षेत्र के हाटा निवासी 17 वर्षीय युवक काजरू मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, दूसरी घटना चौका थाना क्षेत्र के दुबराजपुर के पास हुई है। इसमें सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं चौका थाना क्षेत्र के झाबरी में बाइक सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए, जिससे तीनों युवक घायल हो गए। सभी घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

बस के चपेट में आए बाइक सवार की मौत

खरसावां-सरायकेला मार्ग पर दो दिन पहले पंचगछिया के पास एक बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। मृतक संजीव महतो (30) खरसावां के रिडींग गांव का रहने वाला था।

घटना के संबंध में बताया गया कि सोमवार की देर शाम साई रथ नामक बस चक्रधरपुर से खरसावां-सरायकेला होते हुए जमशेदपुर की ओर जा रही थी, लेकिन सरायकेला-खरसावां मार्ग पर खापरसाई गांव के पास संजय नदी का पुल डूबने के कारण बस पुन खरसावां की ओर वापस लौट रही थी।

इस दौरान, पंचगछिया गांव के पास सामने से बाइक पर सवार हो कर आ रहे संजीव महतो बस की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में संजीव महतो की मौत हो गयी। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि बस को जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें-

सरायकेला में भारी बारिश के बाद नहर में उफान, घरों में पानी घुसने से हड़कंप; मकान भी क्षतिग्रस्त

पलामू DC, SP और DFO को समन, 20 सितंबर को आयोग के सामने हाजिर होने का निर्देश; पढ़ें पूरा मामला

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर