Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand News: दिसंबर के अंतिम हफ्ते में सरायकेला में होगी धान की खरीद-बिक्री, किसानों से इस मूल्य पर होगी खरीदारी

झारखंड के सरायकेला जिले में धान की खरीदारी दिसंबर के अंतिम हफ्ते में शुरू होगी। इसके लिए 2050 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी किया गया है और दस रुपये अतिरिक्त बोनस राशि सहित खरीदा जाएगा। फिलहाल 10 धान क्रय केंद्र हैं जहां किसान अपने धान को बेच सकते हैं। इसके लिए 7288 किसानों ने धान अधिप्राप्ति के लिए निबंधन कराया।

By Gurdeep RajEdited By: Shashank ShekharUpdated: Wed, 20 Dec 2023 04:57 PM (IST)
Hero Image
दिसंबर के अंतिम हफ्ते में सरायकेला में होगी धान की खरीद-बिक्री, किसानों से इस मूल्य पर होगी खरीदारी

जागरण संवाददाता, सरायकेला। सरायकेला-खरसावां के धान अधिप्राप्ति केंद्रों में किसानों से साधारण धान 2050 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य व दस रुपये अतिरिक्त बोनस राशि सहित खरीदा जाएगा। जिले में फिलहाल 10 धान क्रय केंद्र वर्तमान में बनाए गए हैं। जिले के पंचायतों में करीब 138 लेम्पस बनाया जाएगा ताकि किसान आसानी से अपने नजदीकी लेम्पस में धान की बिक्री कर सकेंगे।

इन धान अधिप्राप्ति केंद्रों में धान बेचने के लिए 7,288 किसानों ने अपना निबंधन कराया है। जिन किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। वैसे किसान अंचल कार्यालय या प्रखंड आपूर्ति कार्यालय से फार्म प्राप्त कर अंचल कार्यालय के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। किसान ऑनलाइन के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। धान अधिप्राप्ति का कार्य दिसंबर के अंतिम सप्ताह में शुरु किया जाएगा। धान खरीदने के लिए इस साल से बायोमेट्रिक का इस्तेमाल किया जाएगा।

धान बेचते ही 50 फीसद राशि का भुगतान बैंक खातों में किया जाएगा

निबंधित किसानों द्वारा धान अधिप्राप्ति केंद्रों में धान बेचते ही न्यूनतम समर्थन मूल्य के 50 फीसद राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। किसानों से क्रय किए गए धान के मूल्य का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खाता में किया जाएगा। निबंधित सभी किसानों को एसएमएस के माध्यम से संबंधित अधिप्राप्ति केंद्रों पर धान बिक्री की तिथि एवं संबंधित टोकन की सूचना दी जाएगी।

धान अधिप्राप्ति हेतु अधिकतम सीमा प्रति किसान 200 क्विंटल तक निर्धारित

धान अधिप्राप्ति हेतु अधिकतम सीमा प्रति किसान 200 क्विंटल तक निर्धारित है ताकि अधिक से अधिक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिल पाए। यदि कोई किसान 200 क्विंटल से अधिक धान बेचना चाहता है तो ऐसे प्रत्येक मामले में किसान द्वारा धान उत्पादक भूमि रकबा से संबंधित कागजात उपायुक्त को उपलब्ध कराए। जांच के उपरांत उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा धान बेचने की अनुमति प्रदान की जाएगी।

दिसंबर के अंत तक धान की खरीद धान अधिप्राप्ति केंद्रों में शुरू कर दी जाएगी। 2050 रुपये प्रतिक्विंटल के हिसाब से धान की खरीदारी की जाएगी। वर्तमान में दस धान अधिप्राप्ति केंद्र बनाए गए हैं। जिले के पंचायतों में 138 लैम्पस का निर्माण भी किया जाना है।- अशोक कुमार तिवारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: सरकारी स्कूलों में कुव्यवस्था की खुली पोल! परीक्षा के नाम पर हो रही खानापूर्ति; JCERT के आदेश को दिखाया गया ठेंगा

ये भी पढ़ें: Sports News: गोड्डा में कल से शुरू होगा नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप, देशभर के दो हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दम