Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chakradharpur: जेएलएन में यूजी सेमेस्टर 1 की मेधा सूची जारी, जानिए कब से कब तक होगा नामांकन

कोल्हान विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई चक्रधरपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय(JLN College) में एकाधिक प्रवेश और निकास के साथ चार वर्षीय स्नातक बीए बीएससी एवं बीकॉम सेमेस्टर वन सत्र 2023-27 में नामांकन के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर बुधवार को मेधा सूची जारी कर दी गई है। साथ ही ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की प्रथम मेधा सूची कॉलेज की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। ‌

By Yashodhan SharmaEdited By: Yashodhan SharmaUpdated: Fri, 28 Jul 2023 12:05 AM (IST)
Hero Image
जेएलएन में यूजी सेमेस्टर 1 की मेधा सूची जारी, जानिए कब से कब तक होगा नामांकन

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई चक्रधरपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में एकाधिक प्रवेश और निकास के साथ चार वर्षीय स्नातक बीए, बीएससी एवं बीकॉम सेमेस्टर वन सत्र 2023-27 में नामांकन के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर बुधवार को मेधा सूची जारी कर दी गई है।

कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर श्रीनिवास कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को महाविद्यालय में विभिन्न संकायों में नामांकन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की प्रथम मेधा सूची कॉलेज की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। ‌

कब से कब तक लिया जाएगा नामांकन

साथ ही विश्वविद्यालय को भी इसकी प्रति प्रेषित की गई है। जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में प्रथम मेधा सूची में शामिल छात्र-छात्राओं का नामांकन 26 जुलाई से 3 अगस्त तक लिया जाएगा।

इसके बाद रिक्त सीटों के विरुद्ध द्वितीय मेधा सूची का प्रकाशन 4 अगस्त को, जबकि नामांकन 4 से 11 अगस्त तक होगा। इसी तर्ज पर तृतीय मेधा सूची का प्रकाशन 12 अगस्त, जबकि नामांकन 12 से 18 अगस्त तक होगा।

JLN में इन विषयों में नामांकन ले सकेंगे विद्यार्थी

कोल्हान विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई चक्रधरपुर के जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में स्नातक स्तरीय 13 पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। ‌

महाविद्यालय में स्नातक स्तरीय हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, ओड़िया, दर्शनशास्त्र, रसायन विज्ञान, उर्दू, बांग्ला, कॉमर्स, भौतिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान और गणित विषय की पढ़ाई होती है। महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने नामांकन के लिए इन्हीं विषयों में आवेदन किया है।