Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Champai Soren: चंपई सोरेन के 2 करीबी नेताओं का मीडिया से हुआ सामना, एक ने साधा मौन तो दूसरे ने बदली 'टोन'

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का भाजपा में जाना तय हो गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि उनके भाजपा में शामिल होने से झामुमो को बड़ा झटका लग सकता है। कई दिनों से चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर भी ब्रेक लग गया है। ऐसे में चंपई सोरेन के करीबी माने जाने वाले दो नेताओं में से एक दीपक बिरुआ ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

By Jagran News Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Tue, 27 Aug 2024 05:43 PM (IST)
Hero Image
चंपई सोरेन के करीबी नेताओं ने दी प्रतिक्रिया (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, चाईबासा। Jharkhand Politics पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन के सोमवार दे रात को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद भारतीय जनता पार्टी में जाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

एक सप्ताह से झारखंड और देश में चल रही है सस्पेंस पर भी ब्रेक लग गया। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। जहां एक और कोल्हान में भाजपा नेतृत्व ने एक साल में दो मुख्यमंत्री को पार्टी में शामिल कर कोल्हान को साधने की कोशिश की है।

कोल्हान में झामुमो हो सकता है बड़ा नुकसान

वहीं, आने वाले विधानसभा चुनाव में भी इसका फायदा भाजपा को होने की उम्मीद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व लग रहे हैं। स्थानीय स्तर पर भी चंपई सोरेन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। कुछ लोग इसे कोल्हान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए बड़ा नुकसान मान रहे हैं।

वहीं, कुछ लोग इसे सामान्य घटना बता रहे हैं जो राजनीतिक दल में होते रहता है। क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में ही पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा के साथ चले गए थे। भाजपा ने पार्टी प्रत्याशी भी बनाया, लेकिन वह जोबा माझी से हार गए।

माने जाते हैं चंपई सोरेन के करीबी

वही चंपई सोरेन के सबसे करीबी माने जाने वाले मझगांव विधायक निरल पूर्ति और चाईबासा सदर विधायक दीपक बिरुआ पर भी सबके निगाहें हैं। हालांकि दोनों विधायकों ने कोई भी मामला होने से पहले इनकार कर चुके हैं।

इस संबंध में जब मझगांव विधायक निरल पूर्ति से चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे। जबकि मंत्री दीपक बिरुआ सरायकेला में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिये।

इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जमीन से जुड़ी हुई पार्टी, घर-घर से पार्टी जुड़ी हुई है। आगे देखिए क्या होता है। इससे झारखंड मुक्ति मोर्चा को ज्यादा फर्क पड़ने वाला नहीं है।

ये भी पढे़ं-

चंपई सोरेन के BJP में शामिल होते ही JMM के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, सरायकेला क्षेत्र में बिगड़ सकता है खेल

Champai Soren: ' पहले मैंने सोचा था संन्यास ले लूंगा लेकिन...', चंपई सोरेन ने बताई BJP ज्वॉइन करने की वजह

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर