Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

शर्मनाक: उत्कल एक्सप्रेस में दिव्यांग महिला से दुष्कर्म, पेंट्रीकार कर्मचारी गिरफ्तार

उत्कल एक्सप्रेस में एक दिव्यांग महिला यात्री के साथ पेंट्रीकार कर्मचारी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला अपने पुत्र के साथ सफर कर रही थी। गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब ढाई बजे जब वह शौचालय गई तो पेंट्रीकार कर्मचारी रामजीत सिंह ने वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान विरोध करने पर पेंट्रीकार कर्मचारी ने महिला के साथ मारपीट भी की।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Sat, 07 Sep 2024 03:46 AM (IST)
Hero Image
उत्कल एक्सप्रेस में दिव्यांग महिला से दुष्कर्म, पेंट्रीकार कर्मचारी गिरफ्तार

 जागरण संवाददाता, पश्चिमी सिंहभूम। ओडिशा के पुरी से योग नगरी ऋषिकेश जा रही उत्कल एक्सप्रेस में एक दिव्यांग महिला यात्री के साथ पेंट्रीकार कर्मचारी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला अपने पुत्र के साथ सफर कर रही थी।

गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब ढाई बजे जब वह शौचालय गई तो पेंट्रीकार कर्मचारी रामजीत सिंह ने वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान विरोध करने पर पेंट्रीकार कर्मचारी ने महिला के साथ मारपीट भी की।

महिला की चीख-पुकार पर यात्रियों ने आरोपित रामजीत सिंह को पकड़ लिया और चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

बेटे के साथ सफर कर रही थी पीड़िता

पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ झांसी जाने के लिए भुवनेश्वर स्टेशन से ट्रेन पर सवार हुई। ट्रेन में सफर के दौरान उसके साथ पेंट्रीकार का कर्मचारी रामजीत सिंह गलत व्यवहार कर रहा था। रात के ढाई बजे जब वह शौचालय गई तो रामजीत सिंह उसके पीछे-पीछे गया और शौचालय के अंदर धकेलकर दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद दुष्कर्म किया।

आरोपित रामजीत सिंह नशे में था

महिला ने बताया कि आरोपित रामजीत सिंह नशे में था। आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए महिला को भी चक्रधरपुर स्टेशन पर उतारा गया। चक्रधरपुर जीआरपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही। चक्रधरपुर में जीओ एफआइआर दर्ज कर क्योंझर जीआरपी को सूचना दी गई है। यात्रियों ने आरोप लगाया कि घटना के समय ट्रेन में आरपीएफ की स्कॉट पार्टी नहीं थी।