Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand : CRPF कैंप में जवान ने खुद गोली मारकर की आत्महत्या, आठ राउंड की फाइरिंग से मचा हड़कंप

गोइलकेरा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र आराहासा में स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात जवान अमित सिंह ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। अमित ने खुद को अपने इंसास रायफल से गर्दन पर गोली मारी। इससे पहले उसने आठ राउंड फायरिंग की।

By Jagran NewsEdited By: Mohit TripathiUpdated: Fri, 06 Jan 2023 10:13 PM (IST)
Hero Image
आराहासा में सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मार कर की खुदकुशी, आठ राउंड फायरिंग की

गोइलकेरा, संवाद सूत्र: गोइलकेरा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र आराहासा में स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात जवान अमित सिंह ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। अमित ने खुद को अपने इंसास रायफल से गर्दन पर गोली मारी। इससे पहले उसने आठ राउंड फायरिंग की। जिससे सीआरपीएफ कैंप में जवानों के बीच किसी अनहोनी की आशंका से हड़कंप मचा रहा।

जम्मू भेजा गया जवान का शव

घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। मृतक जम्मू-कश्मीर के जम्मू के बिसाना थाना क्षेत्र के लसवारा गांव का रहने वाला था। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर से सड़क मार्ग से जवान के शव को रांची भेजा गया। रांची से वायुमार्ग से शव को जम्मू भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि जवान पारिवारिक समस्या के कारण तनाव में था और इसी कारण यह कदम उठाया।

2005 में सीआरपीएफ में कांस्टेबल बना था अमित

अमित सिंह साल 2005 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में बतौर कांस्टेबल बहाल हुआ था। उसे हवलदार के पद पर प्रोन्नति मिलने वाली थी। इसके लिए ट्रेंनिग पूरा कर वह तीन-चार दिन पहले ही 60 बटालियन के आराहासा स्थित कैंप में लौटा था। अमित सिंह के पिता केवल सिंह भी फोर्स में थे। जबकि छोटा भाई भी सीआरपीएफ का जवान है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें