Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand: चक्रधरपुर के बामड़ा में रेल चक्‍का जाम के दौरान की थी पत्थरबाजी, आरोपी राजा पठान को RPF ने भेजा जेल

Chakradharpur Crime चक्रधरपुर रेल मंडल के बामड़ा में रेल चक्का जाम के दौरान आरपीएफ के जवानों पर पत्थरबाजी करने वाले मुख्य आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम राजा पठान है।

By Rupesh KumarEdited By: Prateek JainUpdated: Thu, 02 Mar 2023 12:08 AM (IST)
Hero Image
पत्थरबाजी करने वाले मुख्य आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चक्रधरपुर, जागरण संवाददाता: चक्रधरपुर रेल मंडल के बामड़ा में रेल चक्का जाम के दौरान आरपीएफ के जवानों पर पत्थरबाजी करने वाले मुख्य आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम राजा पठान है। राजा पठान सेशल फार्म बामड़ा का रहने वाला है और पेशे से गैरेज मैकेनिक है। जानकारी के अनुसार, बामड़ा स्टेशन में 22 व 23 फरवरी को स्थानीय लोगों ने ट्रेनों का ठहराव देने की मांग को लेकर रेल चक्का जाम कर दिया था।

रेल चक्‍का जाम कर रहे लोगों को समझाने पहुंचे थे डीआरएम

23 फरवरी को चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम एजे राठौड बामड़ा स्टेशन पहुंच कर रेल चक्का जाम कर रहे स्थानीय लोगों को रेल चक्का जाम हटाने को समझा रहे थे।

इस बीच लोगों की भीड़ के पीछे से किसी ने पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया, जिससे मामला बिगड़ गया और आरपीएफ के जवानों ने सुरक्षा के मद्देनजर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया था।

आरपीएफ ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

आरपीएफ पत्थरबाजी करने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाला और मोबाइल वीडियो को बारीकी से देखा।

इस दौरान आरपीएफ के हाथ में ऐसा वीडियो फुटेज मिला जिससे यह साफ हो गया कि भीड़ में से सबसे पहले राजा पठान ने पत्थर मारा और भीड को पत्थर चलाने को उकसाया था।

इसके बाद ही पुलिस के जवानों ने ईट व पत्थरों से बचने के लिए लाठीचार्ज किया था। आरपीएफ ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर राजा पठान को जेल भेज दिया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें