Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kalpana Soren: कल्पना सोरेन ने चंपई के गढ़ में फूंका चुनावी बिगुल, भाजपा पर चुन-चुनकर बोले तीखे हमले

कल्पना सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम के तांतनगर में मंईया सम्मान यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा गरीब-गुरबा लोगों को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने हो भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल कराने के प्रयासों पर बात की। कल्पना ने भाजपा पर मंईया सम्मान योजना को रोकने का आरोप लगाया और हेमंत सोरेन को बिना सबूत जेल में डालने की बात कही।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sat, 28 Sep 2024 03:40 PM (IST)
Hero Image
चंपई सोरेन के गढ़ में गरजीं कल्पना सोरेन। (फाइल फोटो)

जागरण टीम, चाईबासा। कल्पना सोरेन ने शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम के तांतनगर में शहीद गंगाराम कालुंडिया को नमन कर मंईया सम्मान यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने मंझारी और कुमारदूंगी व मझगांव प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि यह धरती हमारे आंदोलनकारियों की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के समय से भी अपनी लड़ाई को लड़ते हुए अपने जल, जंगल, जमीन, अपने पेड़ ,अपने पहाड़, अपने बुरु सबको बचाने के लिए निरंतर हमेशा अपने शत्रु के साथ में संघर्ष किया है।

उन्होंने कहा कि यह कोल्हान की वीर भूमि है। हमारे शहीदों ने हमें यह प्रेरणा मिलती है कि कोल्हान कभी झुकता नहीं है। कभी समझौता नहीं करता और कोल्हान कभी किसी से डरता नहीं है। यह सीख यह प्रेरणा लेकर हम निरंतर आगे बढ़ते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर आपको झारखंड मुक्ति मोर्चा की विचारधारा को समझना है, आपको झारखंड के हर एक शहीद सिपाही के बारे में जानना होगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा गरीब-गुरबा लोगों को आगे बढ़ा रहा है। आपके मन में हिम्मत है, साहस है। आपका विश्वास, आपका आत्मविश्वास यह सिखाता है।

महिला सशक्तिकरण के कामों का किया जिक्र

कल्पना सोरेन ने आगे कहा कि मेरी यात्रा आप लोगों को पता ही है। किस तरीके से मेरा सफर रहा है। आज हमारे सामने सांसद जोबा मांझी खड़ी है। आप लोगों के प्यार के वजह से यह सांसद हैं। आप लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर विश्वास जताया है। हम सभी मिलकर निरंतर लड़ने के लिए तत्पर रहते हैं।

उन्होंने कहा कि आज हम लोग महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं। एक दूसरे का उदाहरण देते हैं। आपको जानकर की खुशी होगी कि हमारे झारखंड के मुख्यमंत्री ने लाखों महिलाओं को 11000 करोड़ क्रेडिट लिंक्ड से जुड़वाया है, ताकि वह स्वलंबी हो सके। वह खुद को मजबूत खड़ा कर सके। जितनी महिलाएं हैं, उनके तकलीफों को भी उनका समाधान करते हुए आगे बढ़ सके।

हो भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल कराने का कर रहे प्रयास

कल्पना ने कहा कि मैं बताना चाहूंगी कि निरंतर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हमारे झारखंड के आदिवासियों के लिए और खास करके कोल्हान में हो भाषा को हमारे संविधान की आठवीं अनुसूची में लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमेशा उनकी लड़ाई रहती है कि जब तक वह हो भाषा को हमारे संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं करा देते चैन से नहीं बैठेंगे।

मंईया सम्मान योजना को लेकर भाजपा पर बोला हमला

कल्पना ने कहा कि मंईया सम्मान योजना महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए लाया गया है। इस योजना से बीजेपी को बहुत तकलीफ हो रही है। योजना को रोकने के लिए हर प्रकार का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन हेमंत सोरेन अकेला दिखता है, अकेला है नहीं। राज्य की आधी महिला आबादी समेत पूरा राज्य उनके साथ खड़ा है। आप लोग बातें सभी की सुने, लेकिन सही को चुने।

हेमंत सोरेन को बिना सबूत जेल में डालने का लगाया आरोप

कल्पना ने आगे कहा कि आपके हेमंत सोरेन को बिना सबूत के जेल में डाल दिया गया। पिछले 10 वर्ष से केन्द्र में भाजपा सरकार बैठी है। झारखंड को उसके एक लाख 36000 करोड़ नहीं दे रही है। हेमंत सोरेन राज्य को समृद्ध करने में लगे हैं।

कल्पना ने कहा कि विपक्षी चाहते हैं कि कोल्हान समझौता करें, लेकिन उन्हें मालूम नहीं की जब कोल्हान की जनता अंग्रेजों का आगे नहीं झुकी अंग्रेजों के साथ समझौता नहीं की तो बाहरी लोगों को कैसे बर्दाश्त कर सकती है।

निरल पूर्ति ने शिवराज व हिमंत पर बोला हमला

मझगांव विधायक निरल पूर्ति ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने असम के सीएम हेमंत बिस्व सरमा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि असम सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने अपने राज्य में चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों को आदिवासी का अधिकार नहीं दिया और यहां आकर आदिवासियों के अधिकार की बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का प्रभारी बनाया है । उनके द्वारा आदिवासी का हक की बात कैसे की जा सकती है।

दीपिका पांडेय ने गीता कोड़ा व चंपई सोरेन पर बोला हमला

कृषि मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि कोल्हान के दो नेता गीता कोड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने महागठबंधन सरकार को धोखा दिया है। उसका बदला कोल्हान की जनता चुनाव में लगी। झारखंड राज्य लगातार विकास के पहिए पर आगे बढ़ रहा है। इस विकास से भाजपा घबरा गई है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी देवी ने कहा कि हमारे सरकार लगातार महिलाओं को सम्मान देने के लिए योजना ला रही है। जिससे महिलाओं को आर्थिक समृद्धि प्रदान हो सके। इस दौरान सांसद जोबा मांझी, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सोरेन समेत अन्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Kalpana Soren: हेमंत सोरेन के स्टाइल में दिखीं कल्पना, विपक्ष से बोलीं- 'रोकना तो दूर, बाल भी बांका नहीं कर सकते'

हेमंत सोरेन ने रांची में 10 अरब के अस्पताल, 5 लाख नए राशन कार्ड को दी मंजूरी; डीलरों व किसान मित्रों को भी किया खुश

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें