Move to Jagran APP

बांग्ला भाषा के प्रचार प्रसार में उत्कृष्ट कार्य को माधुरी प्रमाणिक सम्मानित

निखिल भारत बंग साहित्य से जुड़े चक्रधरपुर के लोगों ने उनका स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 06:54 PM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 06:54 PM (IST)
बांग्ला भाषा के प्रचार प्रसार में उत्कृष्ट कार्य को माधुरी प्रमाणिक सम्मानित

बांग्ला भाषा के प्रचार प्रसार में उत्कृष्ट कार्य को माधुरी प्रमाणिक सम्मानित

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : निखिल भारत बंग साहित्य सम्मलेन द्वारा कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में चक्रधरपुर की बांग्ला साहित्यकार माधुरी प्रमाणिक को बांग्ला भाषा के प्रचार प्रसार के लिए सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम कोलकाता में प्रसिद्ध कवि स्वर्गीय रविंद्रनाथ ठाकुर के पुण्यतिथि में आयोजित किया गया था। माधुरी प्रमाणिक के चक्रधरपुर लौटने पर निखिल भारत बंग साहित्य से जुड़े चक्रधरपुर के लोगों ने उनका स्वागत किया। चक्रधरपुर के मां अमिया देवी स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित भी किया गया। मौके पर माधुरी प्रमाणिक ने अपने द्वारा रचित कविताओं को सुनाया। बता दें की माधुरी प्रमाणिक बांग्ला भाषा के प्रचार प्रसार के क्षेत्र में लगातार काम कर रही हैं। उनके काव्य रचना और साहित्य श्रद्धाजंलि नामक पत्रिका में सुशोभित हैं। श्रद्धाजंलि पत्रिका बांग्ला भाषा संस्कृति को जन जन तक पहुंचाने व इसके साहित्य को लोगों तक ले जाने के लिए निकाली जाती है। इस सम्मान के लिए माधुरी प्रमाणिक ने निखिल भारत बंग साहित्य सम्मलेन का धन्यवाद किया और कहा की इस सम्मान से भाषा संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए उन्हें और नयी उर्जा और ताकत मिली है। वे अपना अभियान जारी रखेंगी। मौके पर प्रवीर प्रमाणिक, श्रीकांत मजुमदार, बनोश्री मजुमदार, संगीता राय, आसना दत्ता, श्रेया राय, विप्रा बोस आदि मौजूद रहे।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.