Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गीतांजलि पर गिरा ओएचई तार, नीमपुर स्टेशन पर डेढ़ घंटे रुकी रही

चक्रधरपुर : हावड़ा से मुम्बई जा रही गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर नीमपुरा स्टेशन के पास एक कोच पर ओएचई तार गिर गया। इसकी सूचना लगते ही ट्रेन चालक ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन रोक दी।

By JagranEdited By: Updated: Mon, 24 Sep 2018 12:17 AM (IST)
Hero Image
गीतांजलि पर गिरा ओएचई तार, नीमपुर स्टेशन पर डेढ़ घंटे रुकी रही

चक्रधरपुर : हावड़ा से मुम्बई जा रही गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर नीमपुरा स्टेशन के पास एक कोच पर ओएचई तार गिर गया। इसकी सूचना लगते ही ट्रेन चालक ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन रोक दी। यात्रियों को तत्काल कोच से उतारा गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं यात्रियों की जान सांसत में रही। लगभग डेढ़ घंटे ट्रेन खड़ी रही। इससे यात्री हलकान रहे। यह घटना खड़गपुर रेल मंडल की है।जानकारी के मुताबिक घटना रविवार दोपहर लगभग चार बजे की है। बताया जाता है कि गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस खड़गपुर स्टेशन से खुली थ्ी। इसी क्रम में नीमपुरा स्टेशन के समीप यह हादसा हो गया। इसके बाद ट्रेन यहां 5:25 तक रूकी रही। समस्या से निजात पाने के बाद ट्रेन को यहां से आगे के लिए प्रस्थान किया गया।