Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अगस्त से महिलाओं को मिलेंगे एक हजार रुपये! इस राज्य की सरकार ने कर दिया एलान

झारखंड के महिलाओं के लिए हेमंत सोरेन सरकार ने एक नई योजना शुरू की है जिसके तहत उन्हें स्वावलंबन उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन के लिए एक हजार की राशि हर महीने देने की योजना बनाई है। हेमंत सोरेन ने इसे अगस्त महीने से शुरू करने का निर्देश दिया है। परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने इस बात का एलान चाईबासा में एक कार्यक्रम में किया।

By Jagran News Edited By: Shashank Shekhar Updated: Thu, 11 Jul 2024 02:46 PM (IST)
Hero Image
स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना शुरू करने को लेकर परिवहन मंत्री ने दिया अपडेट।

जागरण संवाददाता, चाईबासा। झारखंड में बहन-बेटी मई-कुई स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत महिलाओं को प्रत्येक महीने एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस नई योजना को अगस्त महीने से ही शुरू करने का निर्देश दिया है।

कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के सभागार में बुधवार को प्रदेश कल्याण और परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने संबोधन के दौरान ये बातें कही।

दरअसल, प्रदेश कल्याण और परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा कल्याण विभाग अंतर्गत परिसंपत्ति वितरण उन्नति का पहिया कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

किसे मिलेगा योजना का लाभ?

इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास से प्रदेश में 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को उनके सशक्तिकरण, उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन के लिए एक हजार प्रत्येक माह की राशि देने का योजना बनायी गयी है, जिसे पहली कैबिनेट में ही मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को अगस्त महीने से लागू करने का निर्देश दिया है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार द्वारा लागू की गई सभी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सरकार का लक्ष्य है। परिवहन मंत्री ने आगे यह कहा कि जनजातीय क्षेत्रों पर जनजातीय भाषा और क्षेत्रीय भाषा से प्राथमिक स्तर पर बच्चे पढ़ाई प्रारंभ कर सकते हैं। उसके लिए भी घंटी आधारित शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है।

उच्च शिक्षा पर भी सरकार का फोकस- दीपक बिरुवा

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि हो, सन्थाल, मुंडारी, कुडुख, खोरठा, खारिया, पंचपड़गानिया, ओड़िया, बंगाली सहित अन्य भाषाओं से बच्चे आसानी से स्कूल में पढ़ाई कर सकेंगे। इसे लेकर भी सरकार के द्वारा लगातार ग्रामीण स्तर पर उच्चतम शिक्षा के लिए जोर दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- 

Hemant Soren Cabinet: हेमंत सोरेन की कैबिनेट में इन कद्दावर मंत्रियों का बढ़ा कद, इरफान अंसारी की भी बल्ले-बल्ले

Champai Soren: 'हेमंत बाबू को 5 वर्ष के लिए...', मंत्री बनते ही चंपई सोरेन का बड़ा बयान; CM पद को लेकर कही ये बात