Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

होली पर घर में बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी बेसन की पपड़ी, इस आसान विधि से करें तैयार

कुछ ही दिनों में होली आने वाली है। ऐसे में अगर आप घर पर मेहमानों के लिए कुछ बनाना चाहते हैं, तो बेसन की पपड़ी ट्राई कर सकते हैं। आप इस आसान विधि से इसे घर पर बना सकते हैं।

By Harshita SaxenaEdited By: Updated: Sat, 04 Mar 2023 06:30 PM (IST)
Hero Image
होली पर घर में बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी बेसन की पपड़ी, इस आसान विधि से करें तैयार

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • 500 ग्राम बेसन
  • दो चम्मच कसूरी मेथी
  • स्वादानुसार नमक
  • दो चम्मच चिली फलेक्स (वैकल्पिक)
  • एक चम्मच अजवाइन
  • डीप फ्राई करने के लिए तेल
  • जरूरत के मुताबिक पानी

विधि :

  • बेसन की पपड़ी बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्रियों को एक बर्तन में डालें और इसमें एक चम्मच तेल मिलाएं।
  • अब जरूरत के मुताबिक पानी का इस्तेमाल कर इस सामग्री से स्मूथ आटा गूथ लें।
  • आटा गूंथने के बाद इस पर थोड़ा सा तेल लगा कर 10 मिनट के लिए ऐसे ही ढक कर छोड़ दें।
  • इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोई तोड़ कर अलग कर लें और बेलन की मदद से पतली पपड़ी बेल लें।
  • अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और फिर इसमें तैयार पपड़ी क्रिस्पी और ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें।
  • जब पपड़ी अच्छे से क्रिस्पी हो जाए, तो इन्हें टिशू पेपर पर निकाल लें और फिर ठंडा करके किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।
Picture Courtesy: Instagram