Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सुबह नाश्ते के लिए आपको भी करनी पड़ती है दिमागी मशक्कत, तो इस आसान रेसिपी से ट्राई कीजिए बेसन के पराठे

सुबह लंच में क्या बनाएं क्या नहीं, ये किसी सिरदर्द से कम नहीं होता है। ऐसे में हम यहां आपके लिए एक टेस्टी और झटपट बनने वाला नाश्ता लेकर आएं हैं, जो हैं बेसन के पराठे। जी हां, इनका स्वाद ऐसा होता है कि बड़े तो क्या बच्चे भी इन्हीं चट कर जाएंगे। आइए अब बिना देर किए जान लीजिए इसे बनाने की आसान रेसिपी।

By Nikhil PawarEdited By: Updated: Sat, 24 Feb 2024 05:56 PM (IST)
Hero Image
सुबह नाश्ते के लिए आपको भी करनी पड़ती है दिमागी मशक्कत, तो इस आसान रेसिपी से ट्राई कीजिए बेसन के पराठे

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

  • बेसन- 2 कप
  • आटा- आधा कप
  • प्याज - 4 टेबलस्पून (बारीक कटा)
  • अदरक- 1 टीस्पून (बारीक कटी)
  • जीरा- 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 2 टेबलस्पून
  • हरा धनिया- 4 टेबलस्पून (बारीक कटा)
  • तेल- जरूरत के मुताबिक
  • नमक- स्वादानुसार

विधि :

  • सबसे पहले एक बर्तन लें, इसमें बेसन और आटे के साथ सभी मसालों और सब्जियों को मिलाकर आटा गूंथ लें।
  • इसी डो में थोड़ा तेल मिला दें और इसे एक कढ़ाई में डालकर थोड़ा सा भून लें, बस 2 मिनट।
  • अब अब इसमें अपने स्वाद के मुताबिक नमक मिला दें।
  • छोटे-छोटे पड़े लेकर बेल लें और पराठे तैयार कर लें।
  • इन्हें आप चटनी के साथ खाएं, या बिना चटनी के दोनों ही तरह से ये स्वाद ही लगेंगे।
Picture Courtesy: Instagram