Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सर्दियों में खाने का स्वाद बढ़ा देगी धनिया की लजीज चटनी, जानिए बनाने की रेसिपी

चटनी खाने का स्वाद बढ़ाती है। लोग समोसे, दाल-चावल, खिचड़ी, पुलाव आदि सभी डिशेज के साथ चटनी खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको धनिया की चटनी बनाने की रेसिपी बताएंगे।

By Saloni UpadhyayEdited By: Updated: Mon, 11 Dec 2023 04:33 PM (IST)
Hero Image
सर्दियों में खाने का स्वाद बढ़ा देगी धनिया की लजीज चटनी, जानिए बनाने की रेसिपी

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

एक कप ताजा हरा धनिया, लहसुन की चार कलियां, अदरक का छोटा टुकड़ा, 2 हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक, एक चम्मच सरसों का तेल, नींबू का रस

विधि :

  • सबसे पहले हरा धनिया को धोकर बारीक काट लें।
  • इसके बाद लहसुन, हरी मिर्च और अदरक को भी काट लें।
  • अब सारी सामग्रियों को ग्राइंडर में डालें, इसे बारीक पीस लें।
  • फिर इसमें नमक मिक्स करें। इसके बाद सरसों का तेल और नींबू रस भी मिलाएं।
  • सर्दियों में धनिया की चटनी से अपने खाने का स्वाद बढ़ाएं।