Move to Jagran APP

मैंगो शेक से कई गुना स्वादिष्ट होती है Strawberry Papaya Smoothie, इस आसन रेसिपी से करें ट्राई

गर्मियों में जूस और स्मूदी पीना सभी के दिल को भाता है। ऐसे में मैंगों शेक, बनाना शेक और वॉटरमेलन शेक तो आप कई बार ट्राई करते होंगे, लेकिन आज हम आपके लिए एक स्पेशल स्मूदी की विधि लेकर आए हैं। ये है स्ट्रॉबेरी पपीता स्मूदी, जो काफी टेस्टी होती है और इसे बनाना भी बेहद आसान है। यकीन मानिए, इसके स्वाद के आगे आपको मैगों शेक भी फीका लगने लगेगा। आइए नोट कर लीजिए इसे बनाने की सिंपल रेसिपी।

By Nikhil PawarEdited By: Updated: Sat, 20 Apr 2024 09:57 PM (IST)
Hero Image
मैंगो शेक से कई गुना स्वादिष्ट होती है Strawberry Papaya Smoothie, इस आसन रेसिपी से करें ट्राई

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • स्ट्रॉबेरी - एक कप
  • पपीता - एक कप
  • एप्पल जूस - 1/2 कप
  • चीनी स्वादानुसार

विधि :

  • स्ट्रॉबेरी पपीता स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले स्ट्रॉबेरीज को अच्छे से धो लें।
  • इसके बाद पपीते को धोकर इसका छिलका हटा लें और इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक मिक्सर में स्ट्रॉबेरी और पपीते को डालकर पीस लें।
  • इसमें चीनी और एप्पल जूस मिलाकर दोबारा ग्राइंड करें।
  • बस तैयार है आपकी टेस्टी और कूल-कूल स्ट्रॉबेरी पपीता स्मूदी।
Picture Courtesy: Freepik