Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सिर्फ 1 कप बेसन से घर पर तैयार करें ये टेस्टी साउथ इंडियन मिठाई, नोट कर लीजिए आसान रेसिपी

भारतीय घरों में अक्सर रसोई में कुछ न कुछ मीठा बनता ही रहता है। मीठा खाने के शौकीन तो सभी होते हैं, लेकिन रोज-रोज वही मिठाईयां खाकर और बनाकर अक्सर हम बोर हो जाते हैं। ऐसे में यहां आपके लिए लेकर आए हैं बहुत कम सामान में बनकर तैयार होने वाली ये टेस्टी मिठाई। जी हां, ये साउथ इंडिया की मशहूर मिठाई मैसूर पाक है। स्वाद ऐसा कि एक बार अगर चख लें, तो भुला पाना मुमकिन ही नहीं। एक बार बना लिया तो इसे कई दिन तक फ्रिज में भी स्टोर करके रखा जा सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

By Nikhil PawarEdited By: Updated: Sun, 04 Feb 2024 05:15 PM (IST)
Hero Image
सिर्फ 1 कप बेसन से घर पर तैयार करें ये टेस्टी साउथ इंडियन मिठाई, नोट कर लीजिए आसान रेसिपी

कितने लोगों के लिए : 5

सामग्री :

  • बेसन - 1 कप
  • देसी घी - 2 कप
  • चीनी - 1 कप
  • इलाइची पाउडर - 1 टीस्पून

विधि :

  • सबसे पहले एक कढ़ाई लीजिए और इसमें चीनी और इलाइची पाउडर डालकर चाशनी बनाने के लिए रख दीजिए।
  • अब एक तार की चाशनी बनने तक इसे पकने दीजिए।
  • इसके बाद कढ़ाई को गैस से उतारकर अलग रख दीजिए।
  • अब 1 कप बेसन में आधा कप घी डालकर अच्छी तरह मिक्स कीजिए और बचे हुए घी को कढ़ाई में डाल दीजिए।
  • इसमें अब बेसन डालकर अच्छी तरह भून लीजिए। लगातार चलाते रहिए जिससे बेसन तले से चिपके या जले नहीं।
  • जैसे-जैसे बेसन खुशबू छोड़ने लगे, इसमें बचा हुआ घी मिलाते जाइए। इसके बाद बेसन फूल जाएगा और इसका रंग भी सुनहरा हो जाएगा।
  • अब इसे जाली बनने तक पका लीजिए इसके बाद इसे एक प्लेट में ट्रांसफर कर लीजिए और फैला दीजिए।
  • जब से मिश्रण ठंडा होकर सेट हो जाए, तो इसके पीस काटकर सर्व कीजिए।
Picture Courtesy: Freepik