Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ की सरगी के लिए बनाएं यह खास डिश, पूरे दिन रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

करवा चौथ पर सरगी खाने की रस्म बहुत महत्वपूर्ण है। धार्मिक कारणों के अलावा यह इसलिए जरूरी है क्योंकि सरगी आपको पूरे दिन ऊर्जा देने में मदद करती है। सरगी में कुछ टेस्टी और हेल्दी खाना शामिल कर, आप अपनी सरगी को और भी खास बना सकती हैं। सरगी में बनाएं ओट्स खीर, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के गुणों से भी भरपूर है। जानें इसे बनाने की आसान रेसेपी।

By Swati SharmaEdited By: Updated: Tue, 31 Oct 2023 03:25 PM (IST)
Hero Image
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ की सरगी के लिए बनाएं यह खास डिश, पूरे दिन रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

कितने लोगों के लिए : 1

सामग्री :

  • 300 मि.ली स्किम्ड दूध
  • 15 ग्राम भुनी हुई ओट्स
  • 1 चम्मच चीनी (वैकल्पिक)
  • 1 हरी इलायची
  • सूखे मेवे (वैकल्पिक) पसंद के अनुसार

विधि :

  • दूध को उबालें और 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। ओट्स डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।
  • जब खीर एक समान गाढ़ी हो जाए तो इसमें चीनी (वैकल्पिक) और हरी इलायची पाउडर डालें।
  • लगातार खीर को चलाते हुए कुछ और मिनट तक पकाएं।
  • गैस से उतारें और सूखे मेवे (वैकल्पिक) डालें और गरमागरम परोसें।