Move to Jagran APP

बच्चों के लिए नाश्ते में बनाएं फ्रेंच टोस्ट, यहां से सीखें झटपट बनाने की आसान रेसिपी

फ्रेंच टोस्ट एक इंस्टेंट स्वादिष्ट रेसिपी है, जिसे ब्रेकफास्ट में बच्चे बड़े चाव से खाते हैं। ऐसे में अगर फ्रेंच टोस्ट का स्वाद चॉकलेट हो तो सोने पर सुहागा हो जाता है। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि।

By Ritu ShawEdited By: Updated: Thu, 22 Jun 2023 09:20 PM (IST)
Hero Image
बच्चों के लिए नाश्ते में बनाएं फ्रेंच टोस्ट, यहां से सीखें झटपट बनाने की आसान रेसिपी

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

2 बड़े चम्मच दूध

2 अंडे

1 बड़ा चम्मच बिना मीठा किया हुआ कोको पाउडर

4 ब्रेड स्लाइस

2 बड़े चम्मच चीनी

एक चुटकी नमक

तलने के लिए तेल

चॉकलेट स्प्रेड

बेरीज गार्नि

विधि :

1. एक कटोरे में अंडे, दूध, चीनी, नमक और कोको पाउडर को फेंट लें।

2. ब्रेड को मिश्रण में भिगो दें।

3. एक पैन में तेल गर्म करें और ब्रेड को दोनों तरफ से सिकने दें।

4. जब यह सुनहरा और पक जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें।

5. थोड़ी सी चॉकलेट छिड़कें, बेरीज या मनपसंद फल से गार्निश कर के खाएं।