Move to Jagran APP

रेगुलर डोसा बनाना हुआ बोरिंग, अब ट्राई करें मखाना डोसा, बहुत आसान है रेसिपी

उड़द दाल और चावल से बनने वाले रेगुलर डोसा बैटर काफी मशक्कत भरे हो सकते हैं, इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं मखाना डोसा की रेसिपी। इसका बैटर बनाना बेहद आसान है और झटपट तैयार हो जाते हैं।

By Ritu ShawEdited By: Updated: Sun, 20 Aug 2023 05:54 PM (IST)
Hero Image
रेगुलर डोसा बनाना हुआ बोरिंग, अब ट्राई करें मखाना डोसा, बहुत आसान है रेसिपी

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

1 कप भुना हुआ मखाना

1 कप रवा या सूजी

1/2 कप पोहा

1/2 कप गाढ़ा दही

1 कप पानी, या आवश्यकतानुसार

½ छोटा चम्मच नमक, या आवश्यकतानुसार

1/2 फ्रूट सॉल्ट

विधि :

1. एक कटोरे में सभी सामग्री को ½ कप पानी के साथ मिला लें। मिश्रण को लगभग 8-10 मिनट तक लगा रहने दें।

2. मिश्रण को ब्लेंडर में डालें और ½ कप पानी और डालें। एक चिकना पेस्ट बनाने के लिए ब्लेंड करें। आप अधिक पानी मिला सकते हैं, लेकिन बैटर ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए।

3. अधिक फूला हुआ डोसा बनाने के लिए बैटर को एक कटोरे में फेंट लें। आप इसमें थोड़ा सा फ्रूट सॉल्ट भी मिला सकते हैं।

4. एक तवे या पैन को तेल से चिकना कर लें। गर्म होने पर ऊपर से एक या दो चम्मच घोल डालें और गोल डोसा बनाने के लिए अच्छी तरह फैलाएं।

5. दोनों तरफ से पकाएं और नारियल या किसी अन्य चटनी के साथ गरमागरम परोसें।