Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sabudana Vada Recpie: उपवास के दौरान खाना चाहते हैं कुछ लजीज, तो जानें साबुदाना वड़ा बनाने की आसान विधि

नवरात्र के नौं दिनों में शक्ति के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। पूजा के साथ-साथ लोग उपवास भी करते हैं। उपवास के समय ऐसा खाना खाना चाहिए, जो आपको ऊर्जा भी दे और आपके स्वास्थय के लिए भी फायदेमंद हो। अपने उपवास के लिए आप साबूदाने का वड़ा बना सकते हैं। जानें क्या है इसे बनाने की विधि।

By Swati SharmaEdited By: Updated: Mon, 16 Oct 2023 05:41 PM (IST)
Hero Image
Sabudana Vada Recpie: उपवास के दौरान खाना चाहते हैं कुछ लजीज, तो जानें साबुदाना वड़ा बनाने की आसान विधि

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • पानी - 1 कप
  • साबूदाना- 1 कप
  • वड़ा के लिए
  • आलू (उबले और मसले हुए) - 1 कप
  • धनिया कटा हुआ - 2 बड़े चम्मच
  • जीरा पाउडर - 1 चम्मच
  • सेंधा नमक - स्वादानुसार
  • करी पत्ता कटा हुआ - 2 बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च कटी हुई - 2 नग
  • कुट्टू का आटा (यदि उपवास है) या ब्रेड क्रम्ब्स - 2 बड़े चम्मच
  • भुनी हुई मूंगफली (कुची हुई) - 1 कप
  • पनीर क्यूब्स (वैकल्पिक)
  • नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
  • तलने के लिए तेल

विधि :

1. साबूदाना को बहते पानी में धो लें और फिर इसे 4-6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।

2. इसे तब तक भिगोएँ जब तक कि साबूदाना पानी सोख न ले और इतना नरम न हो जाए कि यह आपकी उंगलियों के बीच टूट जाए या मसल जाए।

3. इसे छान लें और इसमें पनीर को छोड़कर सभी सामग्री मिला दें।

4. इसे अच्छे से मिलाएं और छोटी-छोटी टिक्की बना लें।

5. तेल गरम करें और इन्हें सुनहरा भूरा होने तक तल लें. आप इन्हें पैन में शैलो फ्राई भी कर सकते हैं।


6. इन्हें गर्मागर्म सर्व करे।