Move to Jagran APP

नाश्ते में झटपट बनाएं मखाने का हेल्दी डोसा, इस आसान रेसिपी से मिनटों में होगा तैयार

आपने अक्सर उड़द दाल और चावल से बना डोसा खाया होगा। लेकिन क्या आपने कभी मखाने, सूजी और पोहे से बना डोसा खाया है। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे झटपट बनने वाले डोसे की ऐसी रेसिपी, जिसे आप आसानी से घर पर ट्राई कर सकते हैं।

By Harshita SaxenaEdited By: Updated: Wed, 03 May 2023 05:51 PM (IST)
Hero Image
नाश्ते में झटपट बनाएं मखाने का हेल्दी डोसा, इस आसान रेसिपी से मिनटों में होगा तैयार

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • 1 कप भुना हुआ मखाना
  • 1 कप रवा
  • 1/2 कप पोहा
  • 1/2 कप गाढ़ा दही
  • 1 कप या आवश्यकतानुसार पानी
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/2 फ्रूट सॉल्ट (वैकल्पिक)

विधि :

  • सबसे पहले एक बाउल में सभी सामग्री डालकर ½ कप पानी के साथ मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को लगभग 8-10 मिनट के लिए रखा रहने दें।
  • इसके बाद इस मिश्रण को एक ब्लेंडर में डालकर 1/2 कप पानी मिलाएं और एक स्मूद पेस्ट बना लें।
  • अगर बैटर गाढ़ा लग रहा हो, तो इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर सही कर लें।
  • अब इस बैटर में फ्रूट सॉल्ट मिलाकर इसके कुछ देर फूलने के लिए रख दें।
  • इसके बाद तवा को तेल से चिकना करें और गर्म होने पर बैटर डालकर धीरे-धीरे फैलाएं।
  • डोसे को दोनों तरफ से पकाएं और नारियल या किसी अन्य चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।

Picture Courtesy: Freepik