Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Grapes Face Mask: गर्मियों में बनाए रखना चाहते हैं चेहरे का निखार, तो इन तरीकों से करें अंगूर का इस्तेमाल

Grapes Face Mask गर्मियों के मौसम में सेहत के साथ ही त्वचा को भी खास देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप भी इस मौसम में अपनी स्किन का निखार बरकरार रखना चाहते हैं तो इसके लिए अंगूर का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद होगा।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Thu, 16 Mar 2023 11:36 AM (IST)
Hero Image
चेहरे के लिए अंगूर का फेस मास्क

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Grapes Face Mask: गर्मियां आते ही लोग अपनी सेहत के साथ-साथ अपनी त्वचा का भी खास ख्याल रखने लगते हैं। सेहत के साथ ही इस मौसम में त्वचा को भी खास देखभाल भी जरूरत होती है। ऐसे में लोग अपनी त्वचा की देखभाल के लिए कई सारे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सराहा लेते हैं। साथ ही कई लोग नेचुरल तरीकों से अपनी त्वचा का निखार बरकरार रखने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी गर्मियों में अपनी त्वचा की खास देखभाल करना चाहते हैं, तो इसके लिए अंगूर का फेस पैक आपको लिए एक बढ़िया विकल्प साबित होगा। तो चलिए जानते हैं चेहरे के लिए कैसे अंगूर का इस्तेमाल करें और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में-

ऑयल बैलेंस करने में मददगार

अगर आपकी त्वचा ऑयली है और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए अंगूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए फेस पैक तैयार करने के लिए 8-9 काले अंगूर को मैश कर इसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। अब 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से अपना मुंह धो लें।

दाग-धब्बों से दिलाएं छुटकारा

अंगूर में मौजूद विटामिन ए के इस्तेमाल से स्किन का कोलेजन बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके लिए 5-6 अंगूर और एक टमाटर को साथ में ब्लेंड कर लें। अब इस तैयार मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें और 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। बाद ठंडे पानी से मुंह धो लें। इसे करने से न सिर्फ आपको दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा, बल्कि फाइन लाइन्स भी कम होंगी।

डार्क सर्कल्स करें दूर

अगर आप आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स की समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए भी आप अंगूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको हर रोज सोने से पहले अंगूर के गूदों को आंखों के नीचे लगाना होगा। इसके अलावा आप अंगूर के बीज का तेल लगाकर भी आप डार्क सर्कल्स की समस्या से निजात पा सकते हैं।

रूखी त्वचा से पाएं निजात

अंगूर के इस्तेमाल से आप रूखी त्वचा की समस्या से भी निजात पा सकते हैं। इसके लिए आपको 4-5 अंगूर और 2-3 स्ट्रॉबेरी के साथ मिलाकर पीसना होगा। अब इस तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाने के बाद 15-20 मिनट तक सूखने दें और फिर साफ पानी से फेस वॉश कर लें।

स्किन पर आएगा इंस्टेंट निखार

अगर आप गर्मियों में अपनी त्वचा का निखार बरकरार रखना चाहते हैं, तो इसके लिए अंगूर और गन्ने के रस का फेस मास्क लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच अंगूर के गूदे में एक चम्मच कैमोमाइल का रस और एक चम्मच गन्ने का रस मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करें। अब 10-12 मिनट तक सूखने के बाद साफ पानी से मुंह धो लें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik